प्रशासनमध्यप्रदेश

कटनी रीठी पुलिस की बड़ी कामयाबी: शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

कलयुग की कलम से राकेश यादव

कटनी रीठी पुलिस की बड़ी कामयाबी: शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद 

कलयुग की कलम कटनी/रीठी – जिले में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कटनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

मुखबिर की सूचना बनी सफलता की कुंजी

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया व एसडीओपी रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना रीठी पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कार्रवाई की। 22 मार्च 2026 को मिली सटीक सूचना के आधार पर टीम ने आरोपी मनीष लोधी (22 वर्ष), निवासी रैपुरा जिला पन्ना को गिरफ्तार कर लिया, जो लंबे समय से फरार चल रहा था।

पूछताछ में खुला चोरी का बड़ा नेटवर्क

कड़ाई से पूछताछ के दौरान आरोपी ने रीठी, बिलहरी, बाकल और कटनी शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी करना कबूल किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 10 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं, जिनमें बजाज प्लेटिना, पैशन प्रो, एचएफ डीलक्स, होंडा लिवो और टीवीएस रेडॉन जैसी गाड़ियां शामिल हैं।

 पहले से दर्ज हैं कई मामले

जांच में सामने आया कि आरोपी एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से ही विभिन्न थानों में कुल 8 प्रकरण दर्ज हैं। वहीं चोरी के वाहन खरीदने वाले आरोपी समीम खान के खिलाफ भी बीएनएस की धारा 317(2) के तहत कार्रवाई की गई है।

 पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस सफलता में थाना प्रभारी रीठी निरीक्षक मोहम्मद शाहिद, उप निरीक्षक दिनेश चौहान, विनोद पटेल, सहायक उप निरीक्षक जयचंद उईके, सुशील प्रजापति सहित आरक्षक अजय मेहरा, राम पाठक, शमशेर सिंह, नितेश दुबे और अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आगे की जांच जारी

पुलिस अब आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है, जिससे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button