अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग का बड़ा अभियान बहोरीबंद, स्लीमनाबाद एवं ढीमरखेड़ा में एकसाथ सघन दबिश देकर बड़ी कार्रवाई दबिश, 1335 किलो महुआ लाहन नष्ट हाथ भट्टी व देशी मदिरा जब्त, 18 प्रकरण दर्ज
कलयुग की कलम से राकेश यादव

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग का बड़ा अभियान बहोरीबंद, स्लीमनाबाद एवं ढीमरखेड़ा में एकसाथ सघन दबिश देकर बड़ी कार्रवाई दबिश, 1335 किलो महुआ लाहन नष्ट हाथ भट्टी व देशी मदिरा जब्त, 18 प्रकरण दर्ज
कलयुग की कलम कटनी – जिले में अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम ने वृत्त बहोरीबंद, स्लीमनाबाद एवं ढीमरखेड़ा में एकसाथ सघन दबिश देकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
अभियान के दौरान टीम ने 1335 किलोग्राम महुआ लाहन, 30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 45 पाव देशी मदिरा जब्त की। कार्रवाई के अंतर्गत आबकारी अधिनियम के तहत कुल 18 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।
जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम ने जानकारी देते हुए बताया कि वृत्त बहोरीबंद क्षेत्र के ग्राम देहूँटा, चादनखेड़ा, बरही, बरतरी एवं साडा में की गई दबिश के दौरान 25 लीटर हाथ भट्टी शराब एवं प्लास्टिक के गुम्मों में संग्रहित लगभग 1020 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। इस कार्रवाई में आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क एवं च के अंतर्गत 8 प्रकरण दर्ज किए गए। नियमानुसार जब्त महुआ लाहन के नमूने लेकर शेष लाहन मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।इस कार्रवाई में आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी मंशाराम उइके, सूर्यभान कोरी सहित सहायक जिला आबकारी अधिकारी उपस्थित रहे।
इसी प्रकार वृत्त स्लीमनाबाद के ग्राम बचैया, ककरहटा एवं पहाड़ीखेड़ा में की गई कार्रवाई के दौरान 315 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई। यहां भी आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क एवं च के तहत 6 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए तथा शेष महुआ लाहन को मौके पर ही नष्ट किया गया।
इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी सूर्यभान कोरी, मंशाराम उइके, वृत्त स्लीमनाबाद प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक अतुल कुटार, वृत्त बहोरीबंद प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक केशव उइके सहित विभागीय स्टाफ मौजूद रहा।
वहीं एक अन्य कार्रवाई में वृत्त ढीमरखेड़ा के अंतर्गत प्रभारी प्रवीण रतन बरकड़े, सहायक जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में टीम द्वारा ग्राम इटवा टोला, बांध, खम्हरिया, भटगवा एवं मंगेली में दबिश दी गई। इस दौरान 45 पाव देशी मदिरा जब्त की गई तथा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 4 प्रकरण दर्ज किए गए।



