प्रशासनमध्यप्रदेश

उमरियापान पुलिस का बड़ा धमाका, चोरी गई बाइक समेत आरोपी गिरफ्तार चोरी कर झाड़ियों में छिपाई थी बाइक,

कलम की कलम से राकेश यादव

उमरियापान पुलिस का बड़ा धमाका, चोरी गई बाइक समेत आरोपी गिरफ्तार चोरी कर झाड़ियों में छिपाई थी बाइक,


कलयुग की कलम उमरिया पान -थाना उमरियापान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटर साइकिल चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी गई बाइक बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल कटनी भेज दिया गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 जनवरी 2026 को ग्राम कछारगांव निवासी दीपक पटेल (35 वर्ष) ने थाना उमरियापान में रिपोर्ट दर्ज कराई कि माधव मैरिज गार्डन के सामने से उसकी मोटर साइकिल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है। इस पर थाना उमरियापान में अपराध क्रमांक 15/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई

थाना प्रभारी उप निरीक्षक दिनेश तिवारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराए जाने पर पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।
जांच के दौरान संदेही मंगल कोल से सख्ती से पूछताछ की गई, जिसने अपने एक अपचारी बालक साथी के साथ मिलकर बाइक चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर नर्मदा नहर उमरियापान पुल के पास झाड़ियों से चोरी गई मोटर साइकिल क्रमांक MP 08 MY 3788, अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये, बरामद की गई।
आरोपी मंगल कोल पिता कमलेश कोल, उम्र 21 वर्ष, निवासी कुदवारी मोहल्ला उमरियापान को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जिला जेल कटनी भेज दिया गया।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका


इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी दिनेश तिवारी के कुशल नेतृत्व में उप निरीक्षक बी.एस. मार्को, प्रधान आरक्षक अजय सिंह, प्रधान आरक्षक अजय तिवारी, आरक्षक योगेश पटेल, मोहन मुवेल, रोहित झारिया एवं आरक्षक गोवर्धन रजक की विशेष भूमिका रही। पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्र में अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास का माहौल बना है।

Related Articles

Back to top button