प्रशासनमध्यप्रदेश

सागौन तस्करों पर बड़ा प्रहार: ढीमरखेड़ा पुलिस ने 10 लाख से अधिक की लकड़ी संग पिकअप पकड़ी, गिरोह के कई सदस्य फरार 

कलयुग की कलम से राकेश यादव

सागौन तस्करों पर बड़ा प्रहार: ढीमरखेड़ा पुलिस ने 10 लाख से अधिक की लकड़ी संग पिकअप पकड़ी, गिरोह के कई सदस्य फरार 

कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – जिले में अवैध वन संपदा की तस्करी के खिलाफ चल रहे सख्त अभियान के तहत ढीमरखेड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में सागौन की लकड़ी से भरी एक पिकअप वाहन को जब्त किया गया है। इस कार्रवाई में करीब ₹10 लाख 45 हजार की मशरूका बरामद की गई है।

 मुखबिर की सूचना पर एक्शन

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 8 अप्रैल 2026 की रात थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि पाली क्षेत्र से एक सफेद पिकअप में अवैध सागौन की लकड़ी भरकर पिपरिया की ओर ले जाई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम ने झारापानी रोड पर घेराबंदी कर दी। संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने तेज रफ्तार से भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा किया तो वाहन ग्राम पिपरिया के एक घर के पास खड़ा मिला। अंधेरे का फायदा उठाकर कई तस्कर मौके से फरार हो गए।

 एक आरोपी गिरफ्तार, 5 फरार

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने संजय उर्फ संजू ठाकुर (निवासी पिपरिया) को मौके से गिरफ्तार कर लिया। वाहन की तलाशी में करीब 10 नग सागौन की सिल्लियां (लगभग 0.434 घनमीटर) बरामद की गईं।

 जब्त सामग्री

बोलोरो मैक्स पिकअप वाहन सागौन की लकड़ी कुल अनुमानित कीमत: ₹10,45,000 मामले में शामिल अन्य 5 आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा जारी है।

 वन विभाग को सौंपी गई कार्रवाई

प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी और जब्त लकड़ी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए वन विभाग को सौंप दिया है। रामपुर रेंज कार्यालय में वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय तस्करों में हड़कंप मच गया है और पुलिस ने स्पष्ट संकेत दिया है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button