रीठी में बड़ी कार्रवाई — राइस मिल व गोदाम से 558 क्विंटल धान ज़ब्त, ₹65 हजार से अधिक का जुर्माना
कलयुग की कलम से राकेश यादव

रीठी में बड़ी कार्रवाई — राइस मिल व गोदाम से 558 क्विंटल धान ज़ब्त, ₹65 हजार से अधिक का जुर्माना
कलयुग की कलम कटनी – जिले में अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर गुरुवार को रीठी स्थित गुरूकृपा राइस मिल एवं संचालक शैलेन्द्र जैन के गोदाम में संयुक्त जांच दल ने दबिश दी। निरीक्षण के दौरान कुल 558 क्विंटल धान अवैध रूप से भंडारित पाया गया, जिस पर मंडी अधिनियम के तहत ₹65,264 का दांडिक जुर्माना लगाया गया।
जांच के दौरान मिल परिसर में 324 क्विंटल धान बिना वैध दस्तावेज के रखा मिला, जिस पर ₹39,992 जुर्माना निर्धारित हुआ। इसके अलावा संचालक के निवास स्थित गोदाम में 234 क्विंटल धान अतिरिक्त पाया गया, जिस पर ₹25,272 रुपए दंड अधिरोपित किया गया।

कलेक्टर निर्देश पर लगातार जारी अभियान
खाद्य विभाग, राजस्व तथा कृषि उपज मंडी की टीम विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर भंडारण एवं लेनदेन की स्थिति की जांच कर रही है। प्रशासन ने साफ कहा है कि अवैध स्टॉकिंग और धान खरीद की हेराफेरी पर अब कड़ी निगरानी रखी जाएगी तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेंगी।
जांच दल में रहे शामिल नायब तहसीलदार — खगेश भलावी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी — प्रियंका सोनी मंडी निरीक्षक — विकास मिश्रा अधिकारी — सुधीर त्रिपाठी प्रशांत मौर्य प्रशासन ने चेतावनी दी है कि बिना अनुमतिधारी स्टोरेज एवं अवैध कृषि उपज भंडारण पर आगे भी कड़े दंडात्मक कदम उठाए जाते रहेंगे।




