बड़वारा पुलिस का बड़ा एक्शन: 135 लीटर अवैध शराब बरामद, जबलपुर का तस्कर गिरफ्तार
कलयुग की कलम से राकेश यादव

बड़वारा पुलिस का बड़ा एक्शन: 135 लीटर अवैध शराब बरामद, जबलपुर का तस्कर गिरफ्तार
कलयुग की कलम बड़वारा -अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़वारा पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 135 लीटर देशी शराब जब्त की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 75 हजार रुपये बताई जा रही है।
बाथरूम में छिपाकर रखी थी शराब
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम भगनवारा में बछौली रोड स्थित एक मकान के पीछे बने शौचालय कक्ष में भारी मात्रा में शराब बिक्री के लिए छिपाकर रखी गई है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं डीएसपी रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कृष्ण कुमार पटेल ने टीम के साथ मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस ने वहां से 135 लीटर अवैध देशी शराब बरामद कर ली।
जबलपुर निवासी आरोपी गिरफ्तार
मौके से पुलिस ने अतुल मेहरा (26 वर्ष), निवासी ग्राम कुर्रो पिपरिया, थाना खितौला, जिला जबलपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि. कृष्ण कुमार पटेल, सउनि महेश प्रताप सिंह, सउनि विक्रम सिंह, प्रआर. पवनराज, आरक्षक दीपक सिंह तथा सुरेन्द्र ठाकुर का विशेष योगदान रहा।



