प्रशासनमध्यप्रदेश

भारतीय जनता पार्टी उमरियापान मंडल की त्रिदेव कार्यशाला एवं SIR बैठक सम्पन्न जिला अध्यक्ष विधायक सहित सभी कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति

कलयुग की कलम से राकेश यादव

भारतीय जनता पार्टी उमरियापान मंडल की त्रिदेव कार्यशाला एवं SIR बैठक सम्पन्न जिला अध्यक्ष विधायक सहित सभी कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति

कलयुग की कलम उमरिया पान – भारतीय जनता पार्टी उमरियापान मंडल की त्रिदेव कार्यशाला एवं SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) बैठक शनिवार, 8 नवम्बर 2025 को उत्साह और संगठनात्मक जोश के साथ सम्पन्न हुई। यह बैठक मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत आयोजित की गई थी, जिसका उद्देश्य बूथ स्तर पर पार्टी संगठन को सशक्त बनाना और हर पात्र मतदाता को सूची में शामिल करने की दिशा में ठोस रणनीति बनाना था।

कार्यशाला का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष श्री आशीष चौरसिया की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह तथा भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर किया गया।

अपने संबोधन में विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है, जो समाज के हर वर्ग तक अपनी नीतियों और योजनाओं को पहुंचाने के लिए निरंतर कार्यरत है। उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है और हर बूथ स्तर पर यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे।

भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी ने कहा कि यह कार्यशाला संगठन को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि SIR अभियान आगामी चुनावों की तैयारी का मजबूत आधार बनेगा। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी की रीति-नीति और केंद्र तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर मंडल संयोजक जितेन्द्र अरोरा, जिला मंत्री विजय दुबे, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राजेश राजा चौरसिया एवं मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने बूथ सशक्तिकरण, मतदाता पहचान अभियान, घर-घर संपर्क कार्यक्रम, संगठनात्मक एकता तथा त्रिदेव की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की।

कार्यशाला में मंडल कार्यसमिति के पदाधिकारी, त्रिदेव सदस्य, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से राजेंद्र पटेल, राममिलन झरिया, संदीप सोनी, सचिन बहरे, अंकित झारिया, दिनेश असाटी, अखिलेश नामदेव, राम विशाल विश्वकर्मा, कृष्णकांत पांडे, हीरालाल रजक, कोमल गोस्वामी, वैभव चौरसिया, मुकेश बर्मन, रामनारायण कुररिया, राम सुजान, सुरेश कुमार, संजय चौरसिया, विवेक (रिंकू) मिश्रा, प्रदीप चौरसिया, पूरन राय, जगन्नाथ मांझी, नंदू नामदेव, मुन्नू गौतम, गोकुल दीक्षित, पारस पटेल, नरेश जायसवाल, राजेश पटेल, बद्री प्रसाद, जयपाल सिंह, देवीदीन कुर्मी, लखनलाल लोधी, अशोक पटेल, नंदकुमार काछी, अनिल नामदेव, और यशवंत विश्वकर्मा सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को केंद्रीय नेतृत्व (राष्ट्रीय अध्यक्ष) एवं प्रदेश अध्यक्ष माननीय हेमंत खंडेलवाल के निर्देशों से अवगत कराया गया। साथ ही बूथवार कार्ययोजना, मतदाता पुनरीक्षण फॉर्म भरने की प्रक्रिया, और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री अंकित झारिया ने कुशलता पूर्वक किया, जबकि संदीप सोनी ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button