भाजपा मंडल उमरियापान में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन हुआ सम्पन्न बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद।
कलयुग की कलम से राकेश यादव

भाजपा मंडल उमरियापान में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन हुआ सम्पन्न बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद।
कलयुग की कलम उमरिया पान -शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार उमरिया पान मंडल में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम पदाधिकारीयों द्वारा भारत माता,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।


मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने कार्यक्रम का प्रस्ताव रखा इसके पश्चात जिला उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी श्री सुरेश राय ने मार्गदर्शन दिया तत्पश्चात जिला मंत्री विजय दुबे ने शक्ति केंद्र व बूथ तक कार्यक्रम को सम्पन्न कराने का मार्गदर्शन दिया इसके बाद मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी द्वारा भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व मे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार द्वारा सेवा,सुशासन,गरीब कल्याण को समर्पित सफलतम 11वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संकल्प से सिद्धि तक विकसित भारत संकल्प सभा के बारे में संगठन के कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी जिला अध्यक्ष श्री सोनी ने कार्यकर्ताओं को बताया कि कांग्रेस ने जो 60 साल में नहीं किया वह हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मोदी जी के नेतृत्व में 11 साल में करके दिखाया है गरीब असहाय लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब कल्याण पेंशन योजना महिलाओं को लाडली बहना योजना किसान सम्मान निधि योजना जैसे अनेकों कार्य श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में गरीबों के लिए किये जा रहे हैं।


इस मौके पर उपस्थित लोगों को यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 के मिशन के लिए संकल्प भी दिलाया गया।
*विकसित भारत संकल्प*
सभा में विकसित भारत 2047 के मिशन के लिए संकल्प लिया गया और लोगों को इस मिशन के लिए जागरूक किया गया।
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की उपलब्धियां*
-जिला अध्यक्ष श्री टंडन द्वारा सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की उपलब्धियों पर चर्चा की गई और उनके नेतृत्व में देश की प्रगति के बारे में बताया गया।
*सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण*
-सभा में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मुद्दों पर चर्चा की गई और इन क्षेत्रों में सरकार की उपलब्धियों को उजागर किया गया।
*सभा का महत्व:*
यह सभा भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन था, जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को विकसित भारत संकल्प के लिए प्रेरित किया गया और उन्हें इस मिशन के लिए घर-घर जा कर मोदी जी के 11 वर्ष के कार्यकाल का काम लोगों को बताना है।
*कार्यक्रम में उपस्थित लोग:*
सभा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे, जिनमें मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष सुरेश राय, जिला मंत्री विजय दुबे पूर्व मंडल अध्यक्ष ललित गौतम ,जिला सह कार्यालय मंत्री यज्ञदत्त मिश्रा,नितिन बिलैया मंडल महामंत्री,सोनू पार्षद कटनी,मंडल महामंत्री धर्मेन्द्र गौतम अंकित झारिया,मंडल उपाध्यक्ष राजू गर्ग, प्रमोद आशाटी,मंडल मंत्री राकेश दहिया, वेद प्रकाश हल्दकार,अखिल चौबे,कार्यालय मंत्री दिनेश आशाटी, आईटी सेल प्रभारी राकेश यादव, सोशल मीडिया प्रभारी अखिलेश नामदेव,पिछड़ा वर्ग जिला उपाध्यक्ष संदीप सोनी,युवा मोर्चा अध्यक्ष शुशांक चौरसिया,पूर्व मंडल महामंत्री जयपाल सिंह, चिकित्सा प्रकोष्ठ मंडल संयोजक डॉक्टर अमित शुक्लाअविनाश गर्ग दिलीप वीरू तिवारी ,बैंभव चौरसिया,बूथ अध्यक्ष अनिल नामदेव,यतींद्र गौतम,जगन्नाथ मांझी,रिंकू मिश्रा,लखन पटेल, महेश नामदेव,बद्री दुबे, अज्जू सोनी,सल्लू चौरसिया,महेंद्र चौहान लक्ष्मी पटेल,विनोद यादव,सरपंच प्रहलाद सोनी,चेतराम पटेल,अशोक दहिया,सुशील कोरी,जनपद सदस्य नारायण गौटिया,देवीदीन पटेल,संयोजक मनीष गुप्ता, कैलाश साहू,ऋषभ ब्यौहार,जगमोहन चौरसिया,अशोक पटेल सेहत अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।




