आस्थामध्यप्रदेश

हिंदू सम्मेलन से पहले उमरियापान में गूंजे जयघोष भव्य कलश शोभायात्रा ने बनाया भक्तिमय माहौल

कलयुग की कलम से राकेश यादव

हिंदू सम्मेलन से पहले उमरियापान में गूंजे जयघोष भव्य कलश शोभायात्रा ने बनाया भक्तिमय माहौल

कलयुग की कलम उमरिया पान -राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर 27 जनवरी 2026 को उमरियापान में आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन के पूर्व नगर में भव्य एवं ऐतिहासिक कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा ने पूरे नगर को धर्म, आस्था और उत्साह से सराबोर कर दिया।

कलश शोभायात्रा का शुभारंभ नगर के प्राचीन बड़ीमाई मंदिर से बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए हिंदू सम्मेलन के प्रस्तावित स्थल अंधेली बाग खेल मैदान पहुंची, जहां विधिवत समापन हुआ।

शोभायात्रा में विशेष रूप से सुसज्जित रथ श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। रथ में भगवान श्रीराम-जानकी दरबार, भारत माता के चित्रों के साथ कलश को विधिपूर्वक विराजमान किया गया था। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पूजन-अर्चन कर यात्रा का आत्मीय स्वागत किया गया।

भगवा गमछा धारण किए, भगवा ध्वज लहराते श्रद्धालु जय श्रीराम और भारत माता की जय के उद्घोष करते हुए आगे बढ़ते रहे। यात्रा के माध्यम से नगरवासियों को आगामी हिंदू सम्मेलन में अधिकाधिक संख्या में सहभागिता का आमंत्रण भी दिया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक, माताएं-बहनें तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कलश शोभायात्रा से उमरियापान का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया और हिंदू सम्मेलन को लेकर नगर में खासा उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button