मध्यप्रदेश

बड़वारा विधायक ने किया झिन्नापिपारिया स्थित वेयर हाउस में चल रही मूंग खरीदी केन्द्र का निरीक्षण

कलयुग की कलम से सोनू त्रिपाठी

उमरियापान- कटनी जिले के बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने मूंग खरीद केन्द्र झिन्नापिपारिया का किया निरीक्षण। उन्होंने केन्द्र प्रबंधक संतोष त्रिपाठी को पारदर्शिता से मूंग की खरीदी करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसानों को कतई परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी कार्मिक किसानों का सहयोग भी करें। इस दौरान उन्होंने किसानों से उपस्थित स्टॉफ की कार्यशैली के बारे में भी फीडबैक लिया जिस पर किसानों ने बताया कि कर्मचारियों का सहयोगात्मक रवैया रहा है तथा फिलहाल परेशानी महसूस नहीं हो रही है। उन्होंने किसानों की व्यवस्थाओं पर संतोष जाहिर किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी, मंडल उपाध्यक्ष राकेश त्रिपाठी एवं समस्त पदाधिकारी किसान बंधु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button