उमरियापान- कटनी जिले के बड़वारा विधायक धीरेंद्र सिंह ने शुक्रवार सुबह 10:20 पर ढीमरखेड़ा विकासखंड के शासकीय माध्यमिक शाला पहरुआ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में विधायक ने देखा कि एक भी शिक्षक स्कूल में मौजूद नहीं है। जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी को मौके पर अवगत कराते हुए कार्रवाई के लिए कहा। वही बच्चों से पता करने पर पता चला कि कोई भी शिक्षक 10:30 बजे के पहले नहीं पहुंचता है। विधायक श्री धीरेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चों के भविष्य के साथ किसी को भी नहीं खेलने दिया जाएगा। पहरुआ के सभी शिक्षकों पर कार्रवाई के लिए पत्राचार किया जा रहा है।