मध्यप्रदेश

कटनी जिले के बरही पुलिस ने अवैध गांजे की खेती करने वाले आरोपी के पास से गांजे के पौधे किए जप्त

कलयुग की कलम से सोनू त्रिपाठी

कटनी- बरही के साथ विजयराघवगढ़ पुलिस ने खेत पर गाजा उगाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार। कटनी पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी केपी सिंह के सुपरविजन में अवैध गांजा के विरुद्ध सख्त कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में थाना बरही पुलिस  को ग्राम बरनमहगवा मे मुखबिर की सूचना पर आरोपी शीतल प्रसाद तिवारी पिता स्व रामप्रसाद तिवारी उम्र 63 वर्ष निवासी ग्राम बरन महगवा उमडार नदी के किनारे खेत मे हरे गांजे की पौधे लगाए हुए मिला जो अवैध रूप से गांजे की खेती करते हुए पाए जाने पर हरे गांजे के पौधे वजन करीब 4 किलो 200 ग्राम कीमती करीब 42000/ रुपये आरोपी के कब्जे से जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय पेश कर जेल भेजा गया है।

कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री शैलेन्द्र सिंह यादव, चौकी प्रभारी उप निरी. केके पटेल, उप निरी. विनोद कांत सिंह, उप निरी शैलेंद्र सिंह सेंगर, आर विवेक श्रीवास्तव आर अंकित बडगईया आर आशीष पटेल ,वाहन चालक संजय पांडे, की मुख्य भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button