प्रशासनमध्यप्रदेश
		
	
	
बडवारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह व कलेक्टर अवि प्रसाद ने जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों का लिया जायजा
कलयुग की कलम से सोनू त्रिपाठी की रिपोर्ट
कटनी- जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों का जायजा लेने गुरुवार को कलेक्टर श्री अवि प्रसाद विकासखंड बड़वारा पहुंचे। इस दौरान विधायक बड़वारा धीरेंद्र बहादुर सिंह भी मौजूद रहे।
धार्मिक तीर्थ स्थल श्री कुढ़िया धाम आश्रम रोहनिया पहुचे जहां पर करीब एक करोड़ की लागत से निर्माणाधीन पर्यटन विभाग के काम का बारीकी से निरीक्षण किया तथा पर्यटन निगम के अधिकारियों को यहां पार्क विकसित करने निर्देशित किया। साथ ही यहां पौधा रोपण करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर श्री प्रसाद ने दतला नदी के जल संरक्षण पर जोर दिया। श्री कुढ़िया कल्याण समिति के सदस्यो ने कटनी कलेक्टर और बड़वारा विधायक श्री सिंह का शाल -श्रीफल भेंटकर कर स्वीकृत कार्य के लिए आभार प्रकट किया।

विधायक और कलेक्टर ने धार्मिक तीर्थ स्थल श्री कुढिया धाम आश्रम रोहनिया पहुंचे और यहां के सौंदर्यीकरण और व्यापक पैमाने पर पौधारोपण करने के निर्देश दिये। इसके अलावा विधायक श्री सिंह और कलेक्टर श्री प्रसाद ने हनुमान तालाब को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के निर्देश दिये। साथ ही इसके जलभराव क्षेत्र में बढ़ोतरी कर सौंदर्यीकरण कार्य कराने के भी निर्देश दिए।
 
				 
					
 
					
 
						


