प्रशासनमध्यप्रदेश

सेवा पखवाड़ा सामाजिक कुरीतियां को दूर करने शासकीय कन्या महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कलयुग की कलम से राकेश यादव

सेवा पखवाड़ा सामाजिक कुरीतियां को दूर करने शासकीय कन्या महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कलयुग की कलम कटनी – शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी में प्राचार्य डॉक्टर चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रीना मिश्रा, डॉ. प्रतिमा सिंह, रिचा दुबे के कुशल नेतृत्व में शासन द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत दिनांक शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा गोद लिये गये ग्राम गुलवारा में सामाजिक कुरीतियां को दूर करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामवासियों को समाज में व्याप्त विभिन्न प्रकार की बुराइयों जैसे दहेज प्रथा कन्या भ्रूण हत्या लड़कियों की पढ़ाई पर रोक आदि विषयों पर प्रकाश डालते हुए जागरूक किया और साथ ही यह संदेश दिया कि लड़कियों को पढ़ाई के साथ विभिन्न क्षेत्र में भी अग्रसर होना चाहिए क्योंकि यही बालिकाएं देश का भविष्य है। जबकि प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए समाज में व्याप्त विभिन्न बुराइयों को हटाने हेतु प्रेरित किया।

Related Articles

Back to top button