डायल-112 पर हमला: पुलिस की सख्त कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार — जुलूस निकालकर भेजे गए जेल
कलयुग की कलम से राकेश यादव

डायल-112 पर हमला: पुलिस की सख्त कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार — जुलूस निकालकर भेजे गए जेल
कलयुग की कलम स्लीमनाबाद -थाना स्लीमनाबाद क्षेत्र में डायल-112 वाहन पर पथराव और तोड़फोड़ करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश गया है।
हादसे के बाद भड़की भीड़, पुलिस बनी निशाना
घटना 12 फरवरी 2026 की है। बंधी रेल फाटक के पास हाईवा और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही डायल-112 वाहन पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचा। हादसे से आक्रोशित लगभग 10–15 ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे डायल-112 वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन में मौजूद पुलिस स्टाफ व पायलट घायल हो गए।
अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज
घटना के बाद थाना स्लीमनाबाद में अपराध क्रमांक 89/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण कायम किया गया।
संयुक्त टीम की त्वरित कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया और एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना स्लीमनाबाद एवं थाना उमरियापान की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 फरवरी को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में:सागर उर्फ जग्गी कोल (19)अभिषेक कोल (19)अर्जुन कोल (20)निवासी — धरवारा
न्यायालय ने भेजा जेल, अन्य की तलाश जारी
गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उन्हें जिला जेल कटनी भेज दिया गया। मामले में चार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
इन अधिकारियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी स्लीमनाबाद सुदेश समन, थाना प्रभारी उमरियापान महेंद्र जायसवाल, उपनिरीक्षक अनिल यादव, सहायक उपनिरीक्षक जुबेर अली सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही। सख्त संदेश: पुलिस पर हमला और शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।



