प्रशासनमध्यप्रदेश

मिलावट पर वार: कटनी में बेकरी फैक्ट्रियों पर छापा, ब्रेड-टोस्ट की गुणवत्ता पर संदेह होने पर बेकरी नमूने जब्त 

कलयुग की कलम से राकेश यादव

मिलावट पर वार: कटनी में बेकरी फैक्ट्रियों पर छापा, ब्रेड-टोस्ट की गुणवत्ता पर संदेह होने पर बेकरी नमूने जब्त 

कलयुग की कलम कटनी – जिले में आम नागरिकों को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने सख्ती तेज कर दी है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने माधवनगर क्षेत्र की बेकरी इकाइयों पर औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की।

निरीक्षण के दौरान रॉबर्ट लाइन स्थित झूलेलाल बेकरी में कई अनियमितताएं सामने आईं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी के अनुसार, संचालक गुरमुख दास भोजवानी द्वारा कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किए गए। साथ ही पेस्ट कंट्रोल से संबंधित आवश्यक प्रमाण पत्र भी अनुपस्थित पाया गया। इस पर टीम ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के तहत सुधार सूचना जारी करने की अनुशंसा की।

कार्रवाई के दौरान गुणवत्ता पर संदेह होने पर बेकरी से ब्रेड और टोस्ट के नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए।

इसी क्रम में दीपक इंटरप्राइजेज (दीपक ब्रेड) का भी निरीक्षण किया गया, जहां साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई। यहां भी संचालक दीपक भोजवानी द्वारा कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। इस पर संबंधित संचालक को भी धारा 32 के तहत सुधार नोटिस जारी किया जाएगा। टीम ने यहां से पाव ब्रेड का नमूना जांच हेतु लिया।

खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, दोनों प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन की इस सख्ती से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं आम लोगों को शुद्ध खाद्य सामग्री मिलने की उम्मीद बढ़ी है।

Related Articles

Back to top button