मध्यप्रदेश

पटवारी संघ चुनाव ढीमरखेड़ा तहसील के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह बागरी को सर्वसम्मति से कार्यकारी जिलाध्यक्ष चुना गया वहीं, महेंद्र त्रिपाठी को ढीमरखेड़ा तहसील की कमान सौंपी गई,

कलयुग की कलम से राकेश यादव

पटवारी संघ चुनाव ढीमरखेड़ा तहसील के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह बागरी को सर्वसम्मति से कार्यकारी जिलाध्यक्ष चुना गया वहीं, महेंद्र त्रिपाठी को ढीमरखेड़ा तहसील की कमान सौंपी गई,

कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा -कटनी में मध्य प्रदेश पटवारी संघ के चुनाव में बड़ी खबर सामने आई है। ढीमरखेड़ा तहसील के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह बागरी को सर्वसम्मति से कार्यकारी जिलाध्यक्ष चुना गया है। वहीं, महेंद्र त्रिपाठी को ढीमरखेड़ा तहसील की कमान सौंपी गई है।

*नई जिम्मेदारी से खुशी की लहर*

अशोक सिंह बागरी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनने की खबर मिलते ही सिलौंडी क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के वरिष्ठ जन, अधिकारी और कर्मचारी ने उन्हें बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। उनके मधुर स्वभाव के कारण आम जनता में भी खुशी का माहौल है।

*अशोक सिंह बागरी की उपलब्धियां*

अशोक सिंह बागरी पहले भी अपनी कार्यकुशलता का प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्हें गणतंत्र दिवस पर राजस्व महाअभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया था। उन्होंने अपने क्षेत्र में भूमि विवादों का निपटारा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भू-अभिलेखों के डिजिटलीकरण में उत्कृष्ट योगदान दिया।अशोक सिंह बागरी की नई जिम्मेदारी के साथ, उनसे आगे भी क्षेत्र के विकास और पटवारी संघ को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान की उम्मीद है। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से निश्चित ही पटवारी संघ और क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा।

Related Articles

Back to top button