राजनीति

पाटन से पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी के भाजपा में शामिल होते ही भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने किया ऑडियो क्लिप ट्वीट, मचा बवाल

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ऑडियो क्लिप ट्वीट की है और इसके कैप्शन में लिखा है- पाटन के पूर्व विधायक भाई नीलेश अवस्थी का भाजपा में स्वागत हैं। भाजपा में शामिल होने वालो का स्वागत करना हमारी मजबूरी है। आप सबका यह जानना भी जरूरी हैं कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए भाई नीलेश अवस्थी के कांग्रेस और भाजपा के बारे क्या विचार हैं ! एक ऑडियो भेज रहा हूं । 06 मिनिट के इस आडियो में नीलेश जी कांग्रेस के कमलनाथ जी से लेकर अन्य नेताओं को सुशोभित कर रहे हैं और बता रहे हैं कि वे कांग्रेस क्यों छोड़ रहे हैं। 3.30 मिनिट के बाद वे बता रहे हैं कि उनके भाजपा में आने के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं की मां के साथ क्या हो जायेगा और भाजपा के कार्यकर्ता किसके साथ लग जायेंगे।

कांग्रेस और भाजपा के बारे क्या विचार हैं!

एक ऑडियो भेज रहा हूं। 06 मिनिट… pic.twitter.com/uFSlPpGbMv

— Ajay Vishnoi (मोदी का परिवार) (@AjayVishnoiBJP) March 28, 2024

Related Articles

Back to top button