प्रशासनमध्यप्रदेश

भारत सरकार के निर्देशानुसार समस्त विद्यालयों आंगनवाड़ी राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन 10 सितम्बर को

कलयुग की कलम से राकेश यादव

भारत सरकार के निर्देशानुसार समस्त विद्यालयों आंगनवाड़ी राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन 10 सितम्बर को

कलयुग की कलम-मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने द्वारा बताया गया कि, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन वर्ष मे एक बार किया जाता है जिसमे समस्त विघालयो एवं आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से 1 से 19 वर्ष के बच्चों किशोर, किशोरियों को एल्बेडाजोल 400 मिली ग्राम गोली का सेवन कराया जाता है।

भारत सरकार के निर्देशानुसार फिक्स डे ट्रेटजी के अंतर्गत इस वर्ष भी डे डी वार्मिंग के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु प्रदेश के साथ- साथ जिले मे 10 सितम्बर 2024 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस तथा 13 सितम्बर 24 को माकअप दिवस का आयोजन किया जावेगा। इस अभियान के अंतर्गत शासकीय, शासकीय अनुदान प्राप्त शालाओं, आदिवासी, आश्रम शालाओं, प्रायवेट, प्रायवेट अनुदान प्राप्त शालाओं , केंद्र शासित शालाओं, मदरसों, स्थानीय निकाय की शालाओं, आंगन बाड़ी केंद्रों तथा किशोर न्याय अधिनियम 2015 अंतर्गत संचालित चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट मे 1 से 19 वर्ष आयु के समस्त बच्चों का कृमि मुक्ति दिवस पर कृमि नाशक दवा का वितरण किया जायेगा, ताकि मिट्टी जनित कृमि संक्रमण की रोकथाम की जा सके।

Related Articles

Back to top button