प्रशासनमध्यप्रदेश

किसानों के सशक्तिकरण की ओर एक और कदम कृषक कल्याण वर्ष 2026 : प्राकृतिक खेती का संदेश लेकर कटनी में निकली भव्य जिला स्तरीय मोटर साइकिल रैली

कलयुग की कलम से राकेश यादव

किसानों के सशक्तिकरण की ओर एक और कदम कृषक कल्याण वर्ष 2026 : प्राकृतिक खेती का संदेश लेकर कटनी में निकली भव्य जिला स्तरीय मोटर साइकिल रैली

कलयुग की कलम कटनी -कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अवसर पर किसानों को प्राकृतिक खेती, आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय से मिशन चौक तक भव्य जिला स्तरीय मोटर साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली ने पूरे शहर में कृषि जागरूकता का संदेश दिया।

रैली का शुभारंभ विधायक मुड़वारा संदीप प्रसाद जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, कलेक्टर आशीष तिवारी, जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर उपसंचालक कृषि अरुणिमा सेन अयंगर, सहायक संचालक कृषि डॉ. रामनाथ पटेल, मनीष मिश्रा, पर्यावरणविद एवं मानव जीवन विकास समिति के सचिव निर्भय सिंह सहित कृषि एवं पशुपालन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

मोटर साइकिल रैली कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ होकर मिशन चौक तक पहुंची और पुनः कलेक्ट्रेट लौटकर संपन्न हुई। रैली के दौरान किसानों में प्राकृतिक खेती, जैविक उत्पादन एवं उन्नत कृषि पद्धतियों को अपनाने को लेकर उत्साह देखने को मिला।

 कृषि रथ से गांव-गांव तक पहुंचेगा तकनीकी ज्ञान

कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत ग्रीष्मकालीन फसलों की बोनी से पूर्व जिले के सभी छह विकासखंडों में कृषि रथ का संचालन किया जा रहा है। इसके माध्यम से तकनीकी दल द्वारा ग्राम पंचायतों में पहुंचकर किसानों को नवीन कृषि तकनीक, फसल प्रबंधन एवं टिकाऊ खेती की जानकारी दी जा रही है।

शनिवार को इस अभियान के अंतर्गत

विकासखंड बड़वारा में ग्राम पंचायत कुठिया महगवां, बुजबुजा, तुरमी

विकासखंड बहोरीबंद में कुआं, राखी, जुजावल

विकासखंड ढीमरखेडा में घुघरी, कछारगांव, बम्हनी

विकासखंड रीठी में घुडहर, बड़खेरा, घुघरा

विकासखंड विजयराघवगढ़ में मोहस, मुडेहरा, जुगिया

में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस पहल को किसानों के लिए लाभकारी बताते हुए अधिकारियों ने कहा कि ऐसे अभियानों से किसानों को आधुनिक, पर्यावरण-अनुकूल और लाभकारी खेती की दिशा में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होगा।

Related Articles

Back to top button