प्रशासनमध्यप्रदेश

किसानों के लिए नीम कोटेड यूरिया की एक और रैक पहुँची कटनी जिले को 1038 मीट्रिक टन उर्वरक की हुई उपलब्धता ग्रामीण क्षेत्र उमरियापान और ढीमरखेड़ा में बड़े किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद मिल रही है, जबकि छोटे किसान 2 से 6 बोरी खाद के लिए कई दिनों तक भटकने को मजबूर,

कलयुग की कलम से राकेश यादव

किसानों के लिए नीम कोटेड यूरिया की एक और रैक पहुँची कटनी जिले को 1038 मीट्रिक टन उर्वरक की हुई उपलब्धता ग्रामीण क्षेत्र उमरियापान और ढीमरखेड़ा में बड़े किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद मिल रही है, जबकि छोटे किसान 2 से 6 बोरी खाद के लिए कई दिनों तक भटकने को मजबूर,

कलयुग की कलम उमरिया पान -खरीफ सीजन में किसानों को खाद की किल्लत से राहत दिलाने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देशन में सोमवार को झुकेही रैक प्वाइंट पर नीम कोटेड यूरिया की एक और रैक जिले में पहुँची है। इस रैक से जिले को 1038 मीट्रिक टन यूरिया खाद मिली है।

इसके पहले भी पिछले सोमवार को जिले को 515 मीट्रिक टन यूरिया प्राप्त हुई थी। इस प्रकार अब किसानों की जरूरत को देखते हुए कटनी जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध हो चुका है। झुकेही रैक प्वाइंट से खाद को जिले के विभिन्न डबल लॉक केन्द्रों एवं सहकारी समितियों में भेजा जा रहा है।

खाद का आवंटन

जिला विपणन अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि नई रैक से प्राप्त यूरिया में से कटनी डबल लॉक केन्द्र को 93 मीट्रिक टन,बहोरीबंद डबल लॉक केन्द्र को 175 मीट्रिक टन,जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कटनी को 350 मीट्रिक टन आवंटित किया गया है।

इसी प्रकार सीएमएस मार्केटिंग सोसायटी कटनी, सीएमएस उमरियापान-ढीमरखेड़ा, सीएमएस रीठी, सीएमएस बड़वारा, सीएमएस बाकल, प्रियदर्शनी विपणन विजयराघवगढ़ एवं एमपी एग्रो कटनी को 60-60 मीट्रिक टन खाद आवंटित की गई है।

छोटे किसानों को हो रही परेशानी

हालांकि खाद की उपलब्धता का दावा प्रशासन कर रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति कुछ और नजर आ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों उमरियापान और ढीमरखेड़ा में बड़े किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद मिल रही है, जबकि छोटे किसान 2 से 6 बोरी खाद के लिए कई दिनों तक भटकने को मजबूर हैं। कई किसानों को लाइन में लगकर भी खाद नहीं मिल पा रही।

इस ओर ध्यान आकर्षित करते हुए किसानों ने मांग की है कि जिला विपणन अधिकारी छोटे किसानों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें अतिरिक्त खर्च और परेशानी का सामना न करना पड़े।

कलेक्टर का निर्देश और अपील

कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने सभी खाद विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि दुकान के बाहर सूचना बोर्ड अवश्य लगाएं। इसमें उपलब्ध खाद की मात्रा और उसकी दर स्पष्ट रूप से लिखी हो, ताकि किसानों को पारदर्शिता के साथ खाद मिल सके।

साथ ही उन्होंने किसानों से अपील की है कि यदि खाद या बीज वितरण में किसी प्रकार की समस्या आती है तो वे कलेक्ट्रेट कार्यालय में बने जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के टेलीफोन नंबर 07622-220070 एवं 07622-220071 पर शिकायत दर्ज कराएं।

Related Articles

Back to top button