मध्यप्रदेश

उमरियापान के मुख्य बाजार स्थित झंडा चौक पर बने अशोक स्तंभ को हटाए जाने के बाद अब तक नया निर्माण कार्य पडा अधूरा, ठेले और फुटपाथ दुकानदारों ने बनाया जमावड़ा

कलयुग की कलम से सोनू त्रिपाठी की रिपोर्ट..

कटनी जिले के उमरियापान नगर के प्रमुख चौराहे पर स्थित अशोक स्तंभ को हटाए जाने के बाद से अब तक नया निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। वर्तमान में केवल एक पिलर खड़ा है जो शोपीस बना है। वही स्तम्भ के आसपास गंदगी पसरी रहने से स्थानीय लोगों में असंतोष का माहौल देखा जा रहा है। जनवरी माह में अशोक स्तंभ को जेसीबी मशीन के माध्यम से हटाया गया था, लेकिन इसके बाद ग्राम पंचायत द्वारा निर्माण कार्य में अपेक्षित तेजी नहीं दिखाई गई। वही पंचायत की धीमी कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं, दूसरी ओर मौके पर ठेले और फुटपाथ दुकानदारों का जमावड़ा लग गया है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अशोक स्तंभ हटाने के बाद यहां सुचारू विकास और सौंदर्यीकरण का आश्वासन दिया गया था, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। अधूरे निर्माण के कारण न केवल यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। नगर वासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाए और अव्यवस्थित ठेले वालों पर कार्रवाई कर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया जाए।

Related Articles

Back to top button