मध्यप्रदेश

चुनाव ड्यूटी के बाद महिला एएसआई को आरक्षक लेकर हुआ फरार, मंदिर में दोनों के शादी करने की चर्चाएं, IG ने दोनों को किया सस्पेंड

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

ग्वालियर में एक सिपाही के ASI मैडम को लेकर फरार होने की चर्चाएं जोरों पर हैं। दोनों चुनाव ड्यूटी करने के लिए निकले थे लेकिन चुनाव हो गए पर दोनों वापस नहीं आए। जिसके बाद महिला ASI की गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। इसी बीच इस तरह की बातें भी सामने आ रही हैं कि दोनों ने मंदिर में शादी कर ली है हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है ये तो समय के साथ ही पता चल पाएगा। बहरहाल बिना सूचना के ड्यूटी से गायब रहने के कारण फरार सिपाही और महिला एएसआई को आईजी ने सस्पेंड कर दिया है।

सिपाही ASI मैडम को लेकर फरार

जानकारी के मुताबिक ग्वालियर आईजी दफ्तर में पदस्थ महिला ASI और सिपाही की 7 मई को चुनाव ड्यूटी लगाई गई थी। मतदान के दिन दोनों ने साथ में पेट्रोलिंग की लेकिन चुनाव ड्यूटी करने के बाद दोनों वापस नहीं लौटे। दोनों का मोबाइल भी बंद आ रहा हैं। इसके बाद एएसआई के परिजनों ने आईजी अरविंद सक्सेना से मुलाकात की और बताया कि उनकी बेटी और सिपाही के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन अलग जाति की वजह से वह राजी नहीं हुए।
चर्चाएं हैं कि सिपाही और ASI मैडम ने दिल्ली में आर्य समाज के मंदिर में शादी कर ली है। इधऱ बिना बताए ड्यूटी से गायब रहने के कारण IG ने दोनों पर एक्शन लिया है और दोनों को सस्पेंड कर दिया है। उनका ये भी कहना है कि अगर दोनों को शादी करनी थी तो उनके पास आते उन्हें जानकारी देते।

Related Articles

Back to top button