प्रशासनमध्यप्रदेश

8 साल बाद कानून की पकड़ ढीमरखेड़ा–स्लीमनाबाद पुलिस ने राजस्थान से दबोचा शातिर फरार वारंटी

कलयुग की कलम से राकेश यादव

8 साल बाद कानून की पकड़ ढीमरखेड़ा–स्लीमनाबाद पुलिस ने राजस्थान से दबोचा शातिर फरार वारंटी

कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा -कटनी जिले की ढीमरखेड़ा एवं स्लीमनाबाद पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। विभिन्न संगीन अपराधों में पिछले आठ वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से गिरफ्तार किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी स्लीमनाबाद और थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा के संयुक्त नेतृत्व में गठित टीम ने दिनांक 02 फरवरी 2026 को आरोपी को धर दबोचा।

गिरफ्तार वारंटी की पहचान किस्सू उर्फ रामकिशोर काछी, पिता जैनीलाल काछी, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम अतरसुमा, थाना ढीमरखेड़ा, जिला कटनी के रूप में हुई है, जो वर्तमान में पटेल नगर, थाना प्रतापनगर, भीलवाड़ा (राजस्थान) में छिपकर रह रहा था।

आरोपी के विरुद्ध न्यायालय कटनी में अपहरण, दुष्कर्म, डकैती, हथियार अधिनियम तथा मारपीट एवं धमकी जैसे गंभीर अपराधों से जुड़े कई प्रकरण दर्ज हैं। लंबे समय से फरार रहने के कारण वह पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिवत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

इस सफल अभियान में थाना प्रभारी स्लीमनाबाद सुदेश कुमार, थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा अभिषेक चौबे, एएसआई विजेंद्र तिवारी, प्रधान आरक्षक 509 प्रेमशंकर पटेल, आरक्षक 702 अचल सिंह तथा साइबर सेल से आरक्षक 626 अजय साकेत की विशेष भूमिका रही, जिनकी सराहना वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की गई।

Related Articles

Back to top button