प्रशासनमध्यप्रदेश

पड़रेही में खनिज माफिया पर प्रशासन की करारी चोट अवैध खनन पर सर्जिकल स्ट्राइक, 4 डंपर और पोकलेन मशीन जब्त

कलयुग की कलम से राकेश यादव

पड़रेही में खनिज माफिया पर प्रशासन की करारी चोट अवैध खनन पर सर्जिकल स्ट्राइक, 4 डंपर और पोकलेन मशीन जब्त

कलयुग की कलम बहोरीबंद -जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कलेक्टर आशीष तिवारी के स्पष्ट और कड़े निर्देशों के बाद सोमवार को बहोरीबंद तहसील के ग्राम पड़रेही में राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपए की मशीनरी और वाहन जब्त किए।

टास्क फोर्स बैठक के बाद एक्शन मोड में प्रशासन

हाल ही में आयोजित जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक में कलेक्टर तिवारी ने दो टूक शब्दों में कहा था कि जिले में अवैध खनन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी के तहत एसडीएम बहोरीबंद राकेश कुमार चौरसिया एवं एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ ग्राम पड़रेही में दबिश दी गई।

अनुमति के बिना चल रहा था खनन और परिवहन

उपसंचालक खनिज रत्नेश दीक्षित ने बताया कि पड़रेही क्षेत्र में लेटराइट और बॉक्साइट खदान स्वीकृत तो है, लेकिन खदान संचालक के पास मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण मंडल (MPPCB) की आवश्यक अनुमति नहीं थी। प्रदूषण मंडल की एनओसी के अभाव में वैधानिक रूप से ट्रांजिट पास (TP) जारी नहीं हो सकते थे, इसके बावजूद बिना दस्तावेजों के खनिज का परिवहन किया जा रहा था।

दस्तावेज न मिलने पर बड़ी जब्ती

जांच के दौरान वैध दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर टीम ने मौके से भारी कार्रवाई करते हुए— जब्त किए गए वाहन एवं मशीनें: 04 डंपर (ट्रिपर) – बहोरीबंद थाना परिसर में खड़े कराए गए 01 पोकलेन मशीन – जब्त कर सुपुर्दगी में ली गई

मौके पर मौजूद रहा प्रशासनिक अमला

इस कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार आकाशदीप नामदेव, सहायक खनिज अधिकारी पवन कुशवाहा, खनिज निरीक्षक कमलकांत परस्ते सहित पुलिस और राजस्व विभाग का बड़ा अमला मौके पर मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button