त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट: सिलौंडी चौकी में शांति समिति की बैठक, हुड़दंग और नशे पर सख्त चेतावनी
कलयुग की कलम से राकेश यादव

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट: सिलौंडी चौकी में शांति समिति की बैठक, हुड़दंग और नशे पर सख्त चेतावनी
कलयुग की कलम सिलौंडी – आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सिलौंडी चौकी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आपसी भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की।
बैठक में नायब तहसीलदार नरेंद्र खरे एवं थाना प्रभारी अभिषेक चोबे ने शासन की गाइडलाइन से अवगत कराते हुए स्पष्ट कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, हुड़दंग या साम्प्रदायिक तनाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नशे में वाहन चलाने पर जेल और जुर्माना
अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति नशे की हालत में वाहन चलाते पकड़ा गया तो उसके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई की जाएगी, जिसमें जेल की सजा और 11,000 रुपये तक का जुर्माना शामिल है।
चौकी प्रभारी अनिल पांडे ने लोगों से अपील की कि वे आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।
जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों की रही सहभागिता
बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और पुलिस बल बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेश राय, मंडल उपाध्यक्ष अमित राय, सरपंच कैलाश चंद्र जैन, अनिल सिंह बागरी, संतोष बर्मन, मीना मोहन बागरी, गणेश राय, विजय राय, जनपद सदस्य निरंजन खटीक, अन्नू पाल, मोहन बागरी, जनपद पंचायत सदस्य गणेश दत्त गौतम, नरेंद्र उपाध्याय, सोशल मीडिया प्रभारी धीरज जैन सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। पुलिस विभाग से आरक्षक अतुल शर्मा, रामसेवक विश्वकर्मा तथा ग्राम कोटवार भी बैठक में शामिल हुए।प्रशासन का संदेश साफ है — शांति, सद्भाव और जिम्मेदारी के साथ मनाएं त्योहार, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई।



