मध्यप्रदेशराजनीति

सिलौंडी मंडल में भाजपा संगठन के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा 11 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 के आगामी कार्यक्रमों के संदर्भ में गोपालपुर शक्तिकेंद्र में बैठक हुई संपन्न

कलयुग के कलम से सोनू त्रिपाठी की रिपोर्ट

सिलौंडी- भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल, संगठन भाजपा जिला प्रभारी श्री संजय साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी एवं भाजपा संगठन के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा 11 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक के कार्यक्रमों के संदर्भ में सिलौंडी मंडल के शक्तिकेंद्र गोपालपुर में कार्यशाला, बैठक आयोजित की गई। जिसमे सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर तिलक वंदन कर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तत्पश्चात सिलौंडी मंडल प्रभारी श्री जितेंद्र अरोरा जी ने सेवा पखवाड़ा अन्तर्गत आगामी कार्यक्रमों के विषय में जानकारी दी।

मंडल अध्यक्ष श्री मनीष सिंह बागरी ने 18 सितंबर को माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के बड़वारा आगमन पर कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारी पर चर्चा की। पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री प्रशांत राय ने आगामी कार्यक्रम के बारे में अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष श्री अरविंद तिवारी जी ने किया।

मंडल उपाध्यक्ष श्री अमित राय ने कार्यक्रम के अंत में भारत माता की जयघोष के साथ आभार व्यक्त किया।

बैठक में भाजपा सिलौडी मंडल प्रभारी श्री जितेंद्र अरोरा, मंडल अध्यक्ष श्री मनीष बागरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री प्रशांत राय, मंडल उपाध्यक्ष श्री अमित राय, श्री अरविंद तिवारी, श्री संतोष विश्वकर्मा, श्री सोनू दुबे, महामंत्री श्री सदन तिवारी, मण्डल कार्यालय मंत्री श्री विनोदराय, सहकारिता प्रकोष्ठ मंडल संयोजक श्री अनिल पांडेे, पूर्व मंडल महामंत्री श्री नरेंद्र उपाध्याय, श्री भरत शुक्ला, सोशल मीडिया मंडल प्रभारी श्री धीरज जैन, श्री शिवकुमार दहिया, श्री श्याम बिहारी चनपुरिया, श्री प्रदीप बर्मन, श्री कमल बर्मन जी, श्री कमल बागरी जी, श्री महेन्द्र शुक्ला जी, श्री नरेंद्र पाल जी, श्री मुकेश पटेल जी, श्री टेकचंद्र हल्दकार जी, श्री सूर्य प्रकाश मिश्रा जी, श्री राजेंद्र लोनी जी, श्री निरप बड़कू मिश्रा जी, श्रीसूर्या राय जी, श्री राजेन्द्र जी सहित कार्यक्रम में मंडल पदाधिकारी गण, बूथ अध्यक्ष गण एवं देव तुल्य वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button