ढीमरखेड़ा शासकीय महाविद्यालय के सामने अनियंत्रित होकर पलटा लोहे से लदा ट्राला चालक परिचालक को आई चोट
ढीमरखेड़ा उमरियापान:- ढीमरखेड़ा शासकीय महाविद्यालय के सामने चालक के हाथों अनियंत्रित होकर एक ट्राला पलट गया है। घटना में चालक परिचालक को चोटे आई हैं।बताया जा रहा है कि चालक परिचालक घायल होने के कारण रेलवे लाइन में लगने वाले खंबे लोड कर जबलपुर से शहडोल मार्ग के लिए जा रहे थे।ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर एम्बुलेंस वाहन पहुँचा। उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरिया पान में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।