प्रशासनमध्यप्रदेश

कटनी जिले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के दल ने किया शासकीय उच्चतर माध्यमिक शालाओं व शासकीय हाई स्कूलों का निरीक्षण

कलयुग की कलम से सोनू त्रिपाठी

कटनी- जिला शिक्षा अधिकारी पी.पी सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों के दल ने मंगलवार को पांच शासकीय उच्चतर माध्यमिक शालाओं और हाई स्कूल का निरीक्षण किया।निरीक्षण दल में सहायक संचालक राजेश अग्रहरी, एडीपीसी रमसा अभय जैन ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला तेवरी, स्लीमनाबाद, झिन्ना पिपरिया, और शासकीय हाई स्कूल झिर्री और कोठी का निरीक्षण किया। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्कूलों के निरीक्षण के दौरान पाठ्य पुस्तकों का वितरण और कक्षा संचालन सहित अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था से संबंधित मामलों की निगरानी की गई। डीईओ श्री सिंह ने बताया कि सभी स्कूलों मे कक्षा संचालित होना और पाठ्य पुस्तकें वितरित होना पाया गया। उनहोंन बताया कि तेवरी स्कूल मे निरीक्षण दल को कुछ अव्यवस्थाएं मिली जिसके सुधार हेतु एक सप्ताह का समय दिया गया है।

Related Articles

Back to top button