Blogमध्यप्रदेश

एमपी के भिंड जिले में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़े लोडिंग वाहन को मारी टक्कर, 7 लोगों की मौत, 8 घायल

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

मध्यप्रदेश के भिंड जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़े लोडिंग वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल बताए जा रहे है। घटना मंगलवार सुबह करीब 5 बजे की है। हादसे का शिकार हुए सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

ये पूरा मामला नेशनल हाइवे क्रमांक 719 पर मंगलवार सुबह करीब 5 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक, एक तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़े लोडिंग वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में लोडिंग वाहन में बैठे 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल बताए जा रहे है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने जाम लगा दिया है। नाराज ग्रामीण भिंड कलेक्टर, एसपी और सांसद समेत कई लोगों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉक्टर असित यादव और एसडीएम अखिलेश शर्मा मौके पर पहुंचे। अधिकारियो ने आंदोलन कर रहे लोगों को समझने का प्रयास किया। आर्थिक मदद और कानूनी कार्रवाई के आश्वासन पर करीब 3 घंटे बाद 8:00 बजे लोगों ने जाम खोला। मृतक शहर में भवानीपुर से एक लोडिंग वाहन करके जवाहरपुर में बात देने गए थे। हादसे में 8 लोग हैं। इनमें से 6 लोगों को ग्वालियर रेफर किया गया है।

Related Articles

Back to top button