दरअसल, जनपद सदस्य अनीता बाई और उसके पति हरेसिंह चौहान द्वारा सरपंच से हर काम में 5 परसेंट का कमीशन मांगा जाता था। यहां के सरपंच नारायण ने बताया कि वह पुनासा पंचायत के सरपंच है। उनकी पंचायत में तीन आंगनवाड़ी और दो सामुदायिक भवन की स्वीकृति शासन द्वारा दी गई थी। इनके कार्यों का निर्माण पंचायत द्वारा किया जा रहा था। हर एक निर्माण कार्य को लेकर अनिता बाई और उसके पति द्वारा कमीशन मांगा जाता था।
सरपंच ने इंदौर लोकायुक्त में दर्ज कराई शिकायत
सरपंच कमीशन देकर परेशान हो चुका था। जिसकी शिकायत उसने इंदौर लोकायुक्त में दर्ज कराई। उसके कामों में भी पति-पत्नी द्वारा अड़चन डाली जा रही थी। हाल ही में बने बलियपुरा सामुदायिक भवन को निर्माण कार्य 10 लाख रूपए में कराया गया था। जिसको लेकर पति-पत्नी द्वारा 50 हजार रूपए रिश्वत मांगी गई। इससे परेशान होकर सरपंच ने इसकी शिकायत इंदौर लोकायुक्त में कर दी। इसके बाद लोकायुक्त की टीम ने मामले की गंभीरता को समझते हुए कार्रवाई की।