Blog

आईजी जबलपुर जोन श्री अनिल सिंह कुशवाह ने देर रात जबलपुर में बनाये गए पॉंचों हैल्मेट एवं सीट बैल्ट अनिवार्य जोन का किया निरीक्षण, आदेश का सख्ती से पालन करने दिए निर्देश

ड्यूटी में तैनात अधिकारी/कर्मचारियों को ‘‘हैल्मेट एवं सीट बैल्ट अनिवार्य जोन’’ में बिना हैल्मेंट दुपहिया वाहनं एवं बिना सीट बैल्ट लगाये चार पहिया वाहन चालकों को प्रवेश नहीं दिये जाने के आदेश का सख्ती से पालन कराने हेतु किया आदेशित

रिपोर्टर सोनू त्रिपाठी जबलपुर- पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर श्री अनिल सिंह कुशवाह द्वारा पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह की उपस्थिति में बनाये गये पॉचों हैल्मेट एवं सीट बैल्ट अनिवार्य जोन का निरीक्षण करते हुये ड्यूटी में तैनात अधिकारी/कर्मचारियों को ‘‘हैल्मेट एवं सीट बैल्ट अनिवार्य जोन’’ में बिना हैल्मेंट दुपहिया वाहनं एवं बिना सीट बैल्ट लगाये चार पहिया वाहन चालकों को प्रवेश नहीं दिये जाने के आदेश का सख्ती से पालन कराने हेतु आदेशित किया गया।

उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह द्वारा सड़क दुर्घटनाओं एवं सड़क दुर्घटना में मृत्यु/घायल की संख्या को कम करने हेतु दुपहिया वाहन चलाते समय हैल्मेट पहनने एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बैल्ट लगाने के सम्बंध मे जागरूकता लाये जाने हेतु पॉच मार्गों को हैल्मेट एवं सीट बैल्ट अनिवार्य जोन बनाया गया र्है ।

नई पहल के तहत 1 जनवरी 2024 से मान्नीय जन प्रतिनिधियों, व्यापारियों आदि से चर्चा करते हुये दो मार्ग 1- थाना कैंट अंतर्गत सदर मेन रोड पैंटी नाका चौक से गणेश चौक तक, 2-थाना सिविल लाईन अंतर्गत चुंगी नाका से इलाहबाद चौक तक के मार्ग को हैल्मेट एवं सीट बैल्ट जोन के रूप में चिन्हित किया गया।
इसके पश्चात तीन थाना क्षेत्र थाना गोरखपुर अंतर्गत छोटी लाईन से आजाद चौक तक एवं थाना गढा अंतर्गत त्रिपुरी चौक से पिसनहारी मढिया तक तथा थाना विजय नगर अंतर्गत अहिंसा चौक से स्टेट बैंक चौराहे तक के मार्ग को हैल्मेट एवं सीट बैल्ट जोन के रूप में चिन्हित करते हुये प्रति दिन प्रातः 11 से दोपहर 2 बजे तक एवं शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक दोनों मार्गो पर विशेष चैकिग प्वाईट लगाये जा रहे है।
उक्त मार्ग पर बिना हैल्मेंट दुपहिया वाहनं एवं बिना सीट बैल्ट लगाये चार पहिया वाहन चालकों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है, अर्थात उपरोक्त चिन्हित मार्गो पर हैल्मेट एवं सीट बैल्ट लगाना अनिवार्य है।

Related Articles

Back to top button