प्रशासनमध्यप्रदेश

बोर्ड परीक्षाओं में व्यवधान बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर आशीष तिवारी का सख्त आदेश परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे में लाउडस्पीकर, भीड़ और अवांछित गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध

कलयुग की कलम से राकेश यादव

बोर्ड परीक्षाओं में व्यवधान बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर आशीष तिवारी का सख्त आदेश परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे में लाउडस्पीकर, भीड़ और अवांछित गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध

कलयुग की कलम कटनी -बोर्ड परीक्षाओं के शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर आशीष तिवारी ने सख्त प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। यह आदेश शिक्षा सत्र 2025–26 की हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए लागू किया गया है, ताकि विद्यार्थियों को शांत और अनुकूल वातावरण मिल सके।

आदेश के अनुसार, परीक्षा केंद्रों के आसपास विवाह, उत्सव या अन्य आयोजनों में लाउडस्पीकर, डीजे, बैंड-बाजा, डेक आदि के उपयोग से उत्पन्न ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाई गई है। प्रशासन का मानना है कि तेज आवाज से विद्यार्थियों की तैयारी और परीक्षा प्रभावित हो सकती है।

 100 मीटर क्षेत्र घोषित प्रतिबंधित

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में—

परीक्षा से दो घंटे पहले से परीक्षा समाप्ति तक अनधिकृत प्रवेश व घूमना प्रतिबंधित रहेगा।कागज, पर्चे या अन्य सामग्री का वितरण व प्रचार-प्रसार वर्जित रहेगा।किसी भी प्रकार की अवांछनीय या भय पैदा करने वाली गतिविधियों पर सख्त रोक रहेगी।

 भीड़ जुटाने पर रोक

परीक्षा केंद्र के 100 मीटर के दायरे में 5 या उससे अधिक व्यक्तियों की अनधिकृत मौजूदगी को प्रतिबंधित किया गया है, ताकि परीक्षा व्यवस्था प्रभावित न हो।

 ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग के नियम

यदि किसी अनुमत कार्यक्रम में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग किया जाता है, तो: म.प्र. कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के प्रावधानों का पालन अनिवार्य होगा।तेज आवाज एवं अभद्र भाषा का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा।रात्रि 10 बजे के बाद से प्रातः 6 बजे तक लाउडस्पीकर का उपयोग पूर्णतः वर्जित रहेगा।

 प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने नागरिकों, आयोजकों एवं अभिभावकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि परीक्षाएं विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ी होती हैं। शांत वातावरण बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Related Articles

Back to top button