प्रशासनमध्यप्रदेश

खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास की नई राह 49 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, स्वास्थ्य–शिक्षा–पेयजल पर विशेष जोर

कलयुग की कलम से राकेश यादव

खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास की नई राह 49 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, स्वास्थ्य–शिक्षा–पेयजल पर विशेष जोर

कलयुग की कलम कटनी -जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास मंडल की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को कलेक्टर आशीष तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में खनन प्रभावित क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए कई अहम प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई तथा वर्ष 2025-26 के लिए लगभग 49 करोड़ रुपये की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की व्यापक उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक, संदीप जायसवाल, प्रणय प्रभात पांडे, धीरेन्द्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, जिला पंचायत सीईओ हरसिमरन प्रीत कौर, वनमंडलाधिकारी गर्वित गंगवार, नगर परिषद बरही अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

पंचवर्षीय कार्ययोजना को मंजूरी

बैठक में वर्ष 2025-26 से 2029-30 तक की पंचवर्षीय कार्ययोजना को अनुमोदित किया गया। साथ ही वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 की वार्षिक योजनाओं तथा वर्ष 2024-25 के वार्षिक प्रतिवेदन को भी स्वीकृति दी गई। आय-व्यय का अनुमोदन करते हुए प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा की गई।

स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा कदम

खनन प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।टीबी रोग की पहचान और परीक्षण हेतु पोर्टेबल एक्स-रे मशीन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा गया।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के उन्नयन को प्राथमिकता दी गई।

शिक्षा क्षेत्र में डिजिटल पहल

विजयराघवगढ़ क्षेत्र में 13 हाई स्कूलों में ई-लाइब्रेरी स्थापना का प्रस्ताव रखा गया, जिससे ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा संसाधनों तक पहुंच मिलेगी।

पेयजल, आंगनबाड़ी और आधारभूत ढांचे पर फोकस

बैठक में निम्न कार्यों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया —पेयजल योजनाओं का विस्तार स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं को सुदृढ़ करना वृद्ध एवं दिव्यांगजन कल्याण स्वच्छता और कौशल विकास कार्यक्रम अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सिंचाई, ऊर्जा, वाटरशेड विकास एवं पर्यावरण सुधार से जुड़े प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई।

विकास की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय

बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि जिला खनिज प्रतिष्ठान निधि का उपयोग खनन प्रभावित ग्रामों के जीवन स्तर में ठोस सुधार लाने के उद्देश्य से किया जाएगा। पूर्व स्वीकृत कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश भी दिए गए।

Related Articles

Back to top button