प्रशासनमध्यप्रदेश

केवाईसी है सुरक्षा की कुंजी: ढीमरखेड़ा के ग्राम बिहरिया में वित्तीय साक्षरता सप्ताह ने जगाई बैंकिंग जागरूकता साइबर फ्रॉड से बचाव, सुरक्षित लेन-देन और वित्तीय अनुशासन पर ग्रामीणों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

कलयुग की कलम से राकेश यादव

केवाईसी है सुरक्षा की कुंजी: ढीमरखेड़ा के ग्राम बिहरिया में वित्तीय साक्षरता सप्ताह ने जगाई बैंकिंग जागरूकता साइबर फ्रॉड से बचाव, सुरक्षित लेन-देन और वित्तीय अनुशासन पर ग्रामीणों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

कलयुग की कलम उमरिया पान -भारतीय रिजर्व बैंक के तत्वावधान में वित्तीय साक्षरता केंद्र द्वारा आयोजित वित्तीय साक्षरता सप्ताह (FLW)–2026 के अंतर्गत 11 फरवरी को तहसील ढीमरखेड़ा के ग्राम बिहरिया में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस वर्ष की थीम “केवायसी – सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम” रखी गई, जिसके माध्यम से ग्रामीण नागरिकों को सुरक्षित बैंकिंग के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में साइबर ठगी से बचाव, बैंक खातों में जमा राशि की सुरक्षा, री-केवायसी, सी-केवायसी, खाता स्वच्छता तथा वित्तीय अनुशासन जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि समय पर केवाईसी अपडेट कराना और संदिग्ध कॉल या लिंक से दूरी बनाए रखना बैंकिंग सुरक्षा का सबसे प्रभावी उपाय है।

कार्यक्रम बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित हुआ। इस अवसर पर भारतीय रिजर्व बैंक भोपाल से पधारे प्रबंधक श्रीराम नागर, अग्रणी जिला प्रबंधक मेझरस किण्डो, आरसेटी डायरेक्टर पवन कुमार गुप्ता, फाइनेंशियल लिटरेसी काउंसलर पवन कुमार पाण्डेय, एनआरएलएम नोडल अधिकारी सुधीर बिन्द तथा आरसेटी फैकल्टी सुनील उपस्थित रहे।

आरबीआई भोपाल से आए प्रबंधक श्रीराम नागर ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि डिजिटल युग में वित्तीय सतर्कता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ग्राहकों से अपील की कि वे समय पर केवाईसी एवं री-केवाईसी कराएं और किसी भी अनजान कॉल, ओटीपी या लिंक साझा करने से बचें।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बैंकिंग धोखाधड़ी के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जिम्मेदार और सुरक्षित बैंकिंग व्यवहार को प्रोत्साहित करना रहा। इस अवसर पर ग्राम बिहरिया की स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने भी सक्रिय सहभागिता करते हुए वित्तीय सशक्तिकरण की दिशा में उत्साह दिखाया।

Related Articles

Back to top button