वित्तीय वर्ष की समाप्ति के पूर्व करें शत-प्रतिशत लक्ष्यों को पूर्ण- कलेक्टर श्री तिवारी जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक में कलेक्टर ने की स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा
कलयुग की कलम से राकेश यादव

वित्तीय वर्ष की समाप्ति के पूर्व करें शत-प्रतिशत लक्ष्यों को पूर्ण- कलेक्टर श्री तिवारी जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक में कलेक्टर ने की स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा
कलयुग की कलम कटनी – वित्तीय वर्ष समाप्त होने के पूर्व सभी विभाग एवं बैंकर्स स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं के लक्ष्य शत-प्रतिशत पूर्ण करना सुनिश्चित करें। साथ ही योजनांतर्गत ब्याज अनुदान की राशि क्लेम करें। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने यह निर्देश जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक में दिये।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, अग्रणी जिला प्रबंधक एम. किण्डो सहित पशुपालन, मत्स्य, उद्यानिकी आदि विभिन्न विभागों के अधिकारी, एसबीआई के नोडल प्रतिनिधि, बैंकर्स एवं बीमा कंपनी के ब्रांच मैनेजर की उपस्थिति रही।
बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुये कलेक्टर श्री तिवारी ने शासन द्वारा प्रदाय लक्ष्यों में पिछड़ने वाली बैंकों को स्थिति में तुरंत सुधार करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना अंतर्गत ब्याज अनुदान क्लेम करने के लिए सभी बैंकर्स को निर्देशित किया।
बैठक में सभी बैंकों को निर्देशित किया गया कि वे प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा प्रकरण स्वीकृत करें और जो प्रकरण वितरण हेतु लंबित है, उनमें शीघ्र ऋण वितरण की कार्यवाही करायें। उन्होंने पीएम स्वनिधि योजना के लक्ष्यों के अनुरूप लक्ष्यपूर्ति करने की भी हिदायत दी।
कलेक्टर श्री तिवारी ने पीएमएफएमई योजना की प्रकरणवार समीक्षा की और सभी बैंकर्स को लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने मत्स्य विभाग की समीक्षा करते हुये विभाग को बैंको से समन्वय करने हेतु निर्देशित किया।
कलेक्टर श्री तिवारी ने पशुपालन विभाग के केसीसी प्रकरणों में सभी बैंकों को निर्देश दिये कि ब्रांच में लंबित केसीसी के प्रकरण जल्द से जल्द स्वीकृत कर ऋण वितरण सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिक से अधिक प्रकरण तैयार कर बैंकों को प्रेषित किए जाने हेतु भी विभाग को निर्देशित किया।
कलेक्टर श्री तिवारी ने अंत्यावसायी एवं अनुसूचित जाति जनजाति विभाग को अधिक संख्या में ऋण प्रकरण बैंको की ओर प्रेषित करने के निर्देश दिए।



