प्रशासनमध्यप्रदेश

मनहेर गांव में जन जागरण की चौपाल, भाजपा नेताओं ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद VB GRAMG अभियान के तहत विकास और योजनाओं पर खुली चर्चा, जनसमस्याओं को प्राथमिकता

कलयुग की कलम से राकेश यादव

मनहेर गांव में जन जागरण की चौपाल, भाजपा नेताओं ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद VB GRAMG अभियान के तहत विकास और योजनाओं पर खुली चर्चा, जनसमस्याओं को प्राथमिकता

कलयुग की कलम उमरिया पान -बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के पान उमरिया मंडल अंतर्गत ग्राम मनहेर में VB GRAMG जन जागरण कार्यक्रम के तहत सायंकालीन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी ने ग्रामीणजनों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना। कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाना और ग्रामीणों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बड़वारा विधायक वीरेंद्र बहादुर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। विधायक ने चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि गांवों का विकास ही प्रदेश और देश की प्रगति का आधार है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। विधायक ने शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से उनका अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया।

VB GRAMG अभियान के अंतर्गत आयोजित इस चौपाल में ग्रामीणों को कार्यक्रम के उद्देश्यों, लाभों और भावी कार्ययोजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी ने कहा कि यह अभियान केवल जानकारी देने का माध्यम नहीं है, बल्कि जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच सेतु का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि पार्टी की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

इस अवसर पर जिला मंत्री प्रशांत राय, पूर्व जिला मंत्री विजय दुबे, उमरिया पान मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, ढीमरखेड़ा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी, सिलौंडी मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी, मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद असाटी, महामंत्री धर्मेंद्र गौतम, अंकित झारिया, कार्यालय मंत्री दिनेश असाटी, सोशल मीडिया प्रभारी अखिलेश नामदेव, सरपंच राकेश दाहिया, देवीदीन पटेल, शिवशंकर कोरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी समस्याएं रखीं, जिन पर जनप्रतिनिधियों ने शीघ्र निराकरण का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम ने गांव में सकारात्मक वातावरण का निर्माण किया और जनभागीदारी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Back to top button