प्रशासनमध्यप्रदेश

संकल्प से समाधान अभियान में प्रशासन सख्त मोड में एक माह तक फील्ड में उतरेंगे अधिकारी, जनता को योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ

कलयुग की कलम से राकेश यादव

संकल्प से समाधान अभियान में प्रशासन सख्त मोड में एक माह तक फील्ड में उतरेंगे अधिकारी, जनता को योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ

कलयुग की कलम कटनी -आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और शासकीय योजनाओं का लाभ घर-घर पहुंचाने के उद्देश्य से चल रहे ‘संकल्प से समाधान अभियान’ को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी जिला, विकासखंड एवं तहसील स्तर के अधिकारी आगामी एक माह तक नियमित रूप से फील्ड विजिट करें और अभियान की सतत मॉनिटरिंग करें।

सोमवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने कहा कि अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण कर आम नागरिकों को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिलना चाहिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर भी उपस्थित रहीं।

आयुष्मान कार्ड पर विशेष जोर

कलेक्टर श्री तिवारी ने आयुष्मान कार्ड निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सीएमएचओ को अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों के कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को सीएचओ और ग्राम रोजगार सहायकों के साथ बैठक कर सुनियोजित रणनीति लागू करने और सीएचओ के कार्यों की नियमित समीक्षा करने को कहा।

साथ ही जनपद पंचायत सीईओ को समग्र ई-केवाईसी में तेजी, सहकारिता विभाग को मत्स्य किसान क्रेडिट कार्ड के अधिक ऋण स्वीकृत कराने तथा पीएचई विभाग को ग्राम पंचायतों की पानी टंकियों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

राजस्व और किसान हितों की समीक्षा

बैठक में राजस्व अभिलेखों के डिजिटलीकरण, फार्मर रजिस्ट्री, वनाधिकार पट्टाधारियों की फार्मर आईडी, पीएम किसान योजना के तहत आधार-बैंक लिंकिंग, तथा सीमांकन और बंटवारा प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

सीएम हेल्पलाइन पर सख्ती

कलेक्टर ने विभिन्न विभागों की लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया कि प्रदेश स्तरीय मासिक रैंकिंग को ध्यान में रखते हुए शिकायतों का समयबद्ध समाधान अनिवार्य है। बहोरीबंद तहसील के डी-ग्रेड रैंक पर उन्होंने नाराजगी भी जताई।

पेंशन प्रकरण जल्द निपटाने के निर्देश

लंबित पेंशन मामलों की समीक्षा में ढीमरखेड़ा बीईओ कार्यालय में प्रकरण लंबित पाए जाने पर कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं बीईओ को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन समय पर स्वीकृत करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में रहे ये अधिकारी

बैठक में डिप्टी कलेक्टर विंकी सिंहमारे उइके, ज्योति लिल्हारे, सभी एसडीएम, जिला पंजीयक पंकज कोरी, जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम, सीएमएचओ डॉ. राज सिंह ठाकुर सहित अनेक जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button