प्रशासनमध्यप्रदेश

कलेक्टर के आदेशों की जिम्मेदारों द्वारा उड़ाई जा रही धज्जियां आवारा घुमंतू पशुओं को गौशालाओं में ना भेजना बन रहा दुर्घटना का कारण आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे वाहन चालक

कलयुग की कलम से राकेश यादव

कलेक्टर के आदेशों की जिम्मेदारों द्वारा उड़ाई जा रही धज्जियां आवारा घुमंतू पशुओं को गौशालाओं में ना भेजना बन रहा दुर्घटना का कारण आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे वाहन चालक,

कलयुगी कलम उमरिया पान -कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने सक्त निर्देश दिये थे कि आवारा सड़क पर घूमने वाले गोवंश मवेशियों को स्थाई रूप से ग्राम पंचयत गौशाला में व्यवस्था करें इसके बावजूद भी ढीमरखेड़ा जनपद के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में कलेक्टर के आदेश का पालन जिम्मेदारों द्वारा नहीं किया जा रहा सड़क पर घूम रहे आवारा मवेशियों को मेन रोड से हटवा दिया जाता है फिर कुछ समय वाद घूम फिर के पशु वही सड़क पर आ जता है स्थाई व्यवस्था न होने के कारण रात दिन यही समस्या उत्पन्न होती है।

हाल ही में हुई टीएल बैठक में इस मुद्दे पर श्री यादव ने नाराजगी जताई थी और सख्त निर्देश दिए थे कि मवेशियों को खुला छोड़ने वाले पशु मालिकों पर कार्रवाई की जाए इसके बावजूद प्रशासनिक अमला लापरवाह नजर आ रहा है और समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उमरियापान सहित आसपास के गांवों में बारिश के दिनों में सड़कों पर मवेशियों की बढ़ती संख्या राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। उमरियापान से बम्हनी ढीमरखेड़ा स्लीमनाबाद सिहोरा मार्ग पर लगभग हर गांव में मवेशियों का जमावाड़ा लगा रहता है, जिससे आए दिन वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं मवेशियों के सड़क पर आने से वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं, जिससे वे खुद भी घायल हो रहे हैं और मवेशी भी चोटिल हो रहे हैं रात के अंधेरे में सड़कों पर चलना जोखिम भरा हो गया है क्योंकि मवेशी सड़क पर बैठे मिलते हैं और वाहनों की आवाजाही में बाधा उत्पन्न करते हैं।

*आवश्यक कदम*

मवेशियों को गौशालाओं या सुरक्षित स्थानों पर भेजने की आवश्यकता है पशु मालिकों पर कार्रवाई करने और उन्हें जिम्मेदारी समझाने की जरूरत है प्रशासन को इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे 

Related Articles

Back to top button