प्रशासनमध्यप्रदेश

राजस्व महाअभियान 3.0 जिले में राजस्व महाअभियान के तहत 36 हजार से अधिक राजस्व प्रकरणों का हुआ निराकरण राजस्व महाअभियान के तहत गाँव-गाँव पहुँचकर अधिकारी कर रहे हैं समस्याओं का समाधान

कलयुग की कलम से राकेश यादव

राजस्व महाअभियान 3.0 जिले में राजस्व महाअभियान के तहत 36 हजार से अधिक राजस्व प्रकरणों का हुआ निराकरण राजस्व महाअभियान के तहत गाँव-गाँव पहुँचकर अधिकारी कर रहे हैं समस्याओं का समाधान

कलयुग की कलम कटनी-जिले में भी 15 नवम्बर से राजस्व महाअभियान 3.0 शुरू हुआ है, जो 15 दिसम्बर तक चलेगा। इस अभियान के माध्यम से राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं राजस्व अभिलेखों की त्रुटियों को ठीक करने का काम प्रमुखता से किया जा रहा है। कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने जिले के सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों एवं सभी तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों व आरआई-पटवारियों को अभियान के दौरान गुणवत्ता के साथ राजस्व संबंधी समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

राजस्व महाअभियान के तहत एसडीएम, तहसीलदार नायब तहसीलदार स्वयं विभिन्न ग्रामों में अभियान के तहत प्रकरणों का निराकरण करा रहे हैं। क्षेत्रों में पहुँचकर खासकर जमीन का सीमांकन संबंधित कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से कराया जा रहा है।

राजस्व महाअभियान 3.0 के तहत राजस्व संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य के साथ चलाए जा रहे इस अभियान के तहत शुक्रवार 29 नवंबर तक लगभग से 36 हजार 560 राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है।

राजस्व महाअभियान 3.0 के माध्यम से जिले की समस्त नौ तहसीलों में नामांतरण के 1050 मामले, बंटवारा के 55 मामले, अभिलेख दुरुस्ती के 95 मामले तथा न्यू आरसीएमएस के 362 मामलों का निराकरण किया जा चुका है।

इसी तरह सीमांकन के 174 मामले, नक्शे में बटांकन के 11 हजार 190 मामले, आधार से खसरे आरओआर में लिंक करने के 11 हजार 601 मामले व फार्मर आई के 11 हजार 608 मामलों सहित पीएम किसान सेचुरेशन के 425 प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है।

कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव नें राजस्व महाअभियान के दौरान परंपरागत रास्तों के विवादों के निराकरण के साथ ही राजस्व संबंधी विवादों एवं जल निकासी इत्यादि से संबंधित विवादों का भी अभियान के दौरान समाधान करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए है।

Related Articles

Back to top button