रात भर हवाओं के बीच झमा झम बारिश से आज फिर बेलकुंड नदी गर्रा घाट उफान पर छोटी पौड़ी में कुछ लोगों के घर में फिर घुसा पानी
कलयुग की कलम से राकेश यादव
रात भर हवाओं के बीच झमा झम बारिश से आज फिर बेलकुंड नदी गर्रा घाट उफान पर छोटी पौड़ी में कुछ लोगों के घर में फिर घुसा पानी
कलयुग की कलम-ढीमरखेड़ा उमरिया पान लगातार हो रही बारिश क्षेत्र में नाले नदियां है उफान पर उमरिया पान से सिहोरा स्लीमनाबाद ढीमरखेड़ा तीनों तरफ से टूटा संपर्क अभी कुछ दिन पहले बाढ़ के पानी से पूरे क्षेत्र में त्राहि त्राहि मची हुई थी

रात्रि से हो रही बारिश के कारण छोटी पौड़ी में कुछ लोगों के घरों में फिर घुसा पानी अभी कुछ दिन पहले ग्रामीणों ने भारी मुसीबत का सामना किया था पुराने जख्म अभी भरे नहीं फिर से नदी का जल मचा रहा तांडव पहले से ग्रामीण इतने परेशान है लोगों के पास रहने के लिए खुद का आशियाना भी नहीं है दूसरों के आश्रित है लोग क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं विधायक द्वारा त्रिपाल मच्छरदानी एवं प्रशासन की तरफ से खाद्यान्न सामग्री वितरित की गई थी उसी पर आश्रित है बेघर लोग जिनके मकान जमीन डोज हुए थे लोगों को फिर भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है त्रिपाल के सहारे लोग अपना गुजर बसर कर रहे हैं कुछ के पास तो यह भी साधन नहीं है कि खुद के घर पर रह सके दूसरे के घरों या मकान पर आश्रित हैं अभी कुछ दिन मौसम खुला था तो राहत शिविर से अपने-अपने गांव के लिए रवाना हुए थे पीड़ित लोग जो बारिश के कारण मकान जमीन दोज हुए थे उनको अपने स्तर से साफ सफाई कर जो बची हुआ गृहस्ती का सामान समेटने में लगे हुए थे फिर एक बार बारिश आने के कारण मुसीबत से जूझने लगे डूब क्षेत्र के लोग



