प्रशासनमध्यप्रदेश

सनसनीखेज़ अपराधों पर एसपी की दो-टूक, लापरवाही नहीं चलेगी चिन्हित प्रकरणों की समीक्षा बैठक में विवेचकों को त्वरित, निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण जांच के निर्देश

कलयुग की कलम से राकेश यादव

सनसनीखेज़ अपराधों पर एसपी की दो-टूक, लापरवाही नहीं चलेगी चिन्हित प्रकरणों की समीक्षा बैठक में विवेचकों को त्वरित, निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण जांच के निर्देश

कलयुग की कलम कटनी -जिले में दर्ज चिन्हित एवं सनसनीखेज़ अपराध प्रकरणों की विवेचना को लेकर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) ने सख्त रुख अपनाया है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित विवेचकों की समीक्षा बैठक आयोजित कर प्रकरणवार प्रगति की गहन समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान एसपी श्री विश्वकर्मा ने प्रत्येक गंभीर एवं संवेदनशील मामले की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि ऐसे सभी प्रकरणों की विवेचना निष्पक्ष, त्वरित एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण की जाए, ताकि दोषियों को शीघ्र न्यायालय में प्रस्तुत कर कठोर दंड दिलाया जा सके।

पुलिस अधीक्षक ने दो टूक शब्दों में कहा कि विवेचना में किसी भी प्रकार की लापरवाही, ढिलाई अथवा अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के समुचित संकलन पर विशेष जोर देते हुए निर्धारित समय-सीमा में चालान (चार्जशीट) प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

साथ ही एसपी ने पीड़ित पक्ष से सतत संपर्क बनाए रखने, गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा विवेचना के दौरान सभी विधिक एवं प्रक्रियात्मक प्रावधानों का अक्षरशः पालन करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि विवेचना की गुणवत्ता ही न्याय की दिशा तय करती है, इसलिए किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए।

बैठक में निरीक्षक श्री अरविंद चौबे, रीडर श्रीमती विमला गर्ग सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों के विवेचक उपस्थित रहे।कटनी पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में इस सख्त निगरानी को एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button