Blog

कान्हा नेशनल पार्क के बफर जोन में करंट लगाकर बाघ का शिकार, आरोपी गिरफ्तार, वन्यजीवों की सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

मंडला- कान्हा नेशनल पार्क के बफर जोन इलाके में करंट से एक बाघ की मौत हो गई है। मामले में एक आरोपी शिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना से वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा हो गया है।
बताया गया कि शुक्रवार को खापा रेंज के नजदीक करेली गांव में गश्ती दल को बाघ का शव मिला था। बाघ की पहचान भैसानघाट मेल टी-46 के रूप में की गई है। जांच में सामने आया कि इस क्षेत्र में वन्यप्राणी के शिकार के लिए शिकारियों द्वारा करंट का जाल फैलाया गया था।

जिसमें फंसकर बाघ ने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंचे विभाग ने तार जब्त किए। मृत बाघ की उम्र 8 वर्ष बताई जा रही है।

डॉग स्क्वाड की मदद से पकड़ा गया आरोपी

बाघ के शिकारियों को पकड़ने के लिए डॉग स्क्वाड की मदद ली गई। इसके लिए बालाघाट पुलिस के डॉग स्क्वाड को घटना स्थल में बुलाया गया। इसकी मदद से आरोपियों की खोजबीन शुरू गई। इसकी मदद से बाघ को मारने वाले आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी परसराम पिता नसीब सिंह मरावी निवासी परसाटोला, उमरदोनी पर मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही दो अन्य आरोपियों के इस प्रकरण में शामिल होने की भी जानकारी मिली है।

Related Articles

Back to top button