प्रशासनमध्यप्रदेश

उमरिया पान खेत की झाड़ियों में गिरी 33 केवी हाईटेंशन तार किसानों की गेहूं की खड़ी फसल थाना स्टाफ बिजली कर्मीयों की तत्परताऔर ग्रामीणों की मदद से बड़ी घटना होने से बची।

कलयुग की कलम से राकेश यादव

उमरिया पान खेत की झाड़ियों में गिरी 33 केवी हाईटेंशन तार किसानों की गेहूं की खड़ी फसल थाना स्टाफ बिजली कर्मीयों की तत्परताऔर ग्रामीणों की मदद से बड़ी घटना होने से बची।

कलयुग की कलम उमरिया पान -बिजली विभाग के नजदीक सतधारा कुम्ही रोड पर अचानक हाईटेंशन 33 केवी का तार टूटकर गेहूं के खेत पर गिर गया जिससे झाड़ियों में आग भमक गई गेहूं की फसल चपेट में आती इसके पहले सूचना पर उमरिया पान थाना प्रभारी दिनेश तिवारी एवं थाना स्टाफ और बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पहुंचकर बड़ी अनहोनी होने के पहले आग पर काबू पा लिया नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

किसानों की गेहूं की फसल पककर कटने को तैयार है। जानकारी के अनुसार उमरिया पान से सतधारा कुंम्ही रोड पर अशोक तिवारी के खेत पर मंगलवार की दोपहर खेत के पास से गुजरी 33 केवी का तार टूट कर अचानक खेत पर गिर गया जिससे चिंगारी भड़क उठी जिसकी सूचना पर पुलिस एवं बिजली विभाग के कर्मचारियों को दी गई और सभी के सहयोग से समय रहते आग पर काबू पाया जा सका।

Related Articles

Back to top button