मध्यप्रदेशराजनीति

कटनी में महिला शक्ति का सैलाब: प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी का ऐतिहासिक स्वागत पन्ना मोड़ पर उमड़ा जनसमर्थन, सौम्या राँधेलिया के नेतृत्व में गूंजे नारे — महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई का ऐलान

कलयुग की कलम से राकेश यादव

कटनी में महिला शक्ति का सैलाब: प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी का ऐतिहासिक स्वागत पन्ना मोड़ पर उमड़ा जनसमर्थन, सौम्या राँधेलिया के नेतृत्व में गूंजे नारे — महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई का ऐलान

कलयुग की कलम कटनी -मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया के प्रथम कटनी आगमन पर शहर में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। पन्ना मोड़ पर सैकड़ों महिलाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पहार, नारों और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सौम्या राँधेलिया ने किया, जिनकी अगुवाई में महिलाओं की बड़ी भागीदारी ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

महिलाओं के अधिकारों के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष का संकल्प

स्वागत के बाद अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी ने स्पष्ट कहा कि महिला कांग्रेस आने वाले समय में पूरे प्रदेश में महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा और सम्मान के लिए सशक्त आंदोलन चलाएगी।

उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की बात कही और सौम्या राँधेलिया की सक्रियता की विशेष सराहना करते हुए कहा कि युवा नेतृत्व संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।

वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति स्वागत कार्यक्रम में अनेक वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:कमल पांडे, मोहम्मद इसराइल (युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष), दिव्यांशु मिश्रा (प्रदेश सचिव), शुभम् मिश्रा (NSUI जिलाध्यक्ष), सचिन गर्ग, अजय खटिक (प्रदेश सचिव), विजयमंगल चौधरी और श्याम यादव शामिल रहे।इन नेताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।

महिला नेतृत्व का जोश और संगठन विस्तार का संकल्प

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं की भागीदारी ने महिला सशक्तिकरण की मजबूत तस्वीर पेश की। प्रमुख रूप से मीनाक्षी बालवी, रश्मि अग्रवाल, माया चौधरी, निरा सोनी, लता खरे, मुमताज बानो, अस्मिता ठाकुर और कल्पना सेन सहित अनेक महिलाओं ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

राजनीतिक संदेश: महिला शक्ति बनेगी परिवर्तन की धुरी

कार्यक्रम ने स्पष्ट संकेत दिया कि आगामी समय में महिला नेतृत्व संगठन की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। रीना बौरासी के स्वागत में उमड़ा जनसमर्थन यह दर्शाता है कि कटनी में महिला कांग्रेस नई ऊर्जा और व्यापक जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ने को तैयार है।

Related Articles

Back to top button