शोक समाचार | उमरिया पान निधन से शोकाकुल हुआ उमरिया पान, श्रीमती यशोदा देवी चौरसिया का 88 वर्ष की आयु में देहावसान
कलयुग की कलम से राकेश यादव

शोक समाचार | उमरिया पान
निधन से शोकाकुल हुआ उमरिया पान, श्रीमती यशोदा देवी चौरसिया का 88 वर्ष की आयु में देहावसान
कलयुग की कलम उमरिया पान -उमरिया पान क्षेत्र के लिए यह अत्यंत दुःखद समाचार है कि लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय हरभजन चौरसिया (मेडिकल स्टोर) की धर्मपत्नी, सादगी, सेवा और संस्कारों की प्रतिमूर्ति श्रीमती यशोदा देवी चौरसिया का आज दोपहर 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं और उपचार हेतु जबलपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं, आज दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली।
श्रीमती यशोदा देवी चौरसिया अपने सरल स्वभाव, धार्मिक आस्था और परिवार के प्रति समर्पण के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने अपने जीवन में पारिवारिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और मानवीय संवेदनाओं को सदैव सर्वोपरि रखा। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
वे सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष प्रकाशचंद चौरसिया की पूज्यनीय माता थीं। साथ ही शुशांक चौरसिया, सोमू चौरसिया एवं डॉ. इंद्रकुमार चौरसिया की दादी तथा पूर्व नगर अध्यक्ष प्रदीप (तातूं) चौरसिया की बड़ी माता थीं। उनके निधन से चौरसिया परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे नगर में शोक की लहर व्याप्त है।
उनके आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिकों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
अंतिम संस्कार कल मंगलवार को प्रातः लगभग 11 बजे, पारिवारिक मुक्तिधाम में किया जाएगा।
ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।



