टंकी पर जैकेट के नीचे गांजा! कोतवाली पुलिस ने तस्कर को रंगेहाथ दबोचा नशामुक्ति अभियान को बड़ी सफलता: सवा किलो गांजा और बाइक जब्त, आरोपी सलाखों के पीछे
कलयुग की कलम से राकेश यादव

टंकी पर जैकेट के नीचे गांजा! कोतवाली पुलिस ने तस्कर को रंगेहाथ दबोचा नशामुक्ति अभियान को बड़ी सफलता: सवा किलो गांजा और बाइक जब्त, आरोपी सलाखों के पीछे
कलयुग की कलम कटनी -जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को एक अहम सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने बाइक से गांजे की तस्करी कर रहे एक युवक को धर दबोचा। आरोपी बाइक की टंकी पर जैकेट के नीचे गांजा छिपाकर ले जा रहा था।
थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम रविवार को कैलवारा बायपास एवं भिलाई मोड़ क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान भिलाई मोड़ के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मोटरसाइकिल पर बैठा नजर आया। पुलिस द्वारा रोककर पूछताछ करने पर वह घबराने लगा, जिससे संदेह और गहरा गया।
संदेह के आधार पर जब बाइक की तलाशी ली गई तो टंकी पर जैकेट से ढकी एक सफेद तौलिया की गठरी मिली, जिसके भीतर खाकी टेप से लिपटा हुआ मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। मौके पर गवाहों की मौजूदगी में वजन कराने पर गांजा 1.228 किलोग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 13 हजार रुपये बताई जा रही है। तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान रविन्द्र बर्मन (40 वर्ष), निवासी ग्राम पड़वई, थाना बड़वारा के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 16/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राखी पाण्डेय, उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह, आरक्षक अजय प्रताप सिंह, अमित सिंह, उपेन्द्र सिंह, सतीश सिंह, हरिओम सिंह, रोहित सिंह एवं लुटेश प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



