मध्यप्रदेशराजनीति

भाजपा जिला कार्यकारिणी में डॉ. प्रशांत राय को मिली बड़ी जिम्मेदारी जिला मंत्री बनाए जाने पर उमरियापान मंडल ढीमरखेड़ा,दशरमन,सिलौडी में हर्ष, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया भव्य स्वागत,

कलयुग की कलम से राकेश यादव

भाजपा जिला कार्यकारिणी में डॉ. प्रशांत राय को मिली बड़ी जिम्मेदारी जिला मंत्री बनाए जाने पर उमरियापान मंडल ढीमरखेड़ा,दशरमन,सिलौडी में हर्ष, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया भव्य स्वागत,

कलयुग की कलम उमरिया पान -भारतीय जनता पार्टी कटनी जिले की जिला कार्यकारिणी में सिलौड़ी मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. प्रशांत राय को जिला मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर उमरियापान मंडल के सभी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ–कनिष्ठ कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर डॉ. राय का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कार्यक्रम के दौरान उमरियापान मंडल के कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत कर तथा मिठाई खिलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ. प्रशांत राय को जिला मंत्री बनाए जाना संगठन की मजबूती की दिशा में एक सराहनीय कदम है। उनके अनुभव, कार्यशैली और संगठन के प्रति समर्पण से निश्चित रूप से पार्टी को जिले में और अधिक मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ. राय ने अपने कार्यकाल में मंडल अध्यक्ष रहते हुए संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और जनसंपर्क के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। उनके नेतृत्व में पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिली, जिसका परिणाम आज उन्हें जिला स्तर की जिम्मेदारी के रूप में मिला है।

डॉ. प्रशांत राय ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए वे संगठन के साथ मिलकर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आगामी समय में सभी एकजुट होकर संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक मजबूत बनाएं तथा पार्टी की रीति–नीति को जन-जन तक पहुंचाएं।कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. प्रशांत राय के उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए पुनः उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button