Blogमध्यप्रदेश
8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जारी होगी ‘लाडली बहना योजना’ की 22वी किस्त
कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी

Ladli behna Yojana : 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से जुड़ी एक खुशखबरी सामने आई है। योजना की 22वीं किस्त 8 मार्च, शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जारी की जाएगी। इसके तहत मध्य प्रदेश की 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1250 रुपए भेजे जाएंगे। यह राशि निर्धारित तिथि से पहले, विशेष अवसरों के तहत जारी की जा रही है।
कई बार 10 तारीख से पहले मिले हैं पैसे
मध्यप्रदेश की लाखों महिलाएं के खाते में ‘लाड़ली बहना योजना’ के तहत हर महीने 1250 रुपए की राशि ट्रांसफर की जाती है। मार्च में भी लाड़ली बहनों के खाते में 22वीं किस्त आने वाली है। योजना की राशि आमतौर पर हर महीने की 10 तारीख को ट्रांसफर होती है लेकिन कई बार त्योहारों के कारण इसे पहले ही जारी कर दी जाएगी। साल 2024 में महाशिवरात्रि के कारण 10 मार्च की जगह 1 मार्च को 10वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर किए गए थे।




