मध्यप्रदेश

जबलपुर में 12 दिनों के पुस्‍तक मेले का शुभारंभ आज से, शनिवार-रविवार को दोपहर 12 बजे से और शेष दिनों में शाम 4 बजे से खुलेगा मेला

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

जबलपुर- स्कूली बच्चों और अभिभावकों को न्‍यूनतम एवं प्रतिस्‍पर्धी दर पर पाठ्य पुस्तकें, कापियां एवं गणवेश उपलब्ध कराने शहर के हृदय स्थल गोलबाजार स्थित शहीद स्मारक प्रांगण में लगाये जा रहे बारह दिवसीय पुस्‍तक मेला का बुधवार 25 मार्च को शाम 6 बजे शुभारंभ होगा। पुस्‍तक मेला रविवार एवं शनिवार को दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक एवं सप्‍ताह के शेष दिनों में शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहेगा। पुस्तक एवं गणवेश मेला में इस बार भी बुक बैंक का स्टॉल लगाया जा रहा है और पुरानी पाठ्य पुस्तकों के संग्रहण एवं वितरण की व्यवस्था की जा रही है।

जिला प्रशासन द्वारा लगातार तीसरे वर्ष आयोजित किये जा रहे पुस्‍तक मेला में सभी निजी स्‍कूलों की किताबें उपलब्‍ध रहेंगी। पुस्‍तकों एवं कापियों के विक्रय के लिए पुस्‍तक विक्रेताओं एवं प्रकाशकों द्वारा करीब 70 स्‍टॉल लगाये जा रहे हैं। पुस्‍तक मेला में प्रतिदिन सांस्‍कृति संध्‍या का आयोजन भी होगा। इसके अलावा मेला स्‍थल पर व्‍यंजनों के स्‍टॉल भी लगाये जा रहे हैं तथा बच्‍चों के मनोरंजन के साधन भी मेला स्‍थल पर उपलब्‍ध रहेंगे। पुस्‍तक मेला 5 अप्रैल तक लगाये जा रहे पुस्‍तक मेला में बच्‍चों एवं अभिभावकों के मार्गदर्शन के लिए हेल्‍प डेस्‍क भी स्‍थापित की जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी घनश्‍याम सोनी ने आज मंगलवार की शाम पुस्‍तक मेला की व्‍यवस्‍थाओं का निरीक्षण किया।

Related Articles

Back to top button